Elon Musk का AI प्लेटफॉर्म Grok, क्रिएटर्स के लिए आए दिन नए-नए फीचर्स लेकर आ रहा है। अब इस बार Musk ने X (पहले Twitter) पर एक मज़ेदार पोस्ट शेयर कर दिखाया कि अब Grok Imagine से AI पावर्ड वीडियो बनाते समय उसमें ऑडियो भी जोड़ा जा सकता है।
इस डेमो में एक प्रॉम्प्ट के जरिए ऐसा वीडियो तैयार किया गया जिसमें नेशनल पार्क में खड़े कुछ लोग, एक कैम्पर वैन और एक स्माइल करता हुआ सैस्क्वॉच नज़र आ रहा है।
Grok Imagine क्या कर सकता है?
आपको बता दें कि टेक्स्ट प्रॉम्प्ट की मदद से यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पावर्ड वीडियो जेनरेट कर सकता है। नए फीचर के सामने आने के बाद वीडियो में ऑडियो भी जोड़ा जा सकता है। यह टूल कंटेंट क्रिएटर्स के लिए इंटरैक्टिव और बहुत डायनामिक है। DogeDesigner अकाउंट से शेयर किए गए डेमो में एनीमे कैरेक्टर ने खुद को इंट्रोड्यूस करते हुए बात भी की।
पिछले हफ़्ते किया था ऐलान
Musk ने बीते हफ्ते ही ऐलान किया था कि अब Grok के वीडियो बोल भी सकते हैं। बताते चलें कि फ़िलहाल यह फीचर अभी अर्ली बीटा स्टेज में है। आने वाले हफ्तों में इसमें और भी सुधार और अपडेट्स जोड़े जाएँगे।

Grok AI अब प्रिडिक्शन भी करेगा
Grok AI अब क्रिएटिविटी के अलावा फोरकास्टिंग और प्रिडिक्शन के लिए भी जाना जा रहा है। Musk ने एक लाइव बेंचमार्क प्लेटफॉर्म का लिंक शेयर करते हुए कहा कि Grok की प्रिडिक्शन पावर को ट्राई करें। उन्होंने लिखा, “For serious predictions, Grok Heavy is the best.” इससे यह साफ़ है कि अपने वाले समय में इससे संबंधित बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Elon Musk का Grok Imagine का लाभ सबसे ज़्यादा कंटेंट क्रिएटर्स को होगा। जहां पहले तक यह सिर्फ इमेज जेनरेट कर रहा था, वहीं अब इस प्लेटफार्म पर वीडियो और ऑडियो सपोर्ट भी मिलेगा। अगर आप कंटेंट क्रिएशन में दिलचस्पी रखते हैं तो आपके इस सफ़र में Grok Imagine AI काफ़ी मदद कर सकता है। अब आने वाले समय में ही यह पता चलेगा की यह कितना उपयोगी साबित होता है और कंटेंट क्रिएशन को किस दिशा में ले जाता है।
यह भी पढ़ें : 15 सितंबर से बदल जाएंगे UPI ट्रांजैक्शन के नियम, Gpay-PhonePe यूजर्स के लिए जरूरी खबर