क्या आपने कभी सोचा था कि आपका Smart TV भी हैक हो सकता है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अब Smartphone और Laptop ही नहीं आपका Smart TV भी स्कैमर के हाथों में जा सकता है। आप सोच रहें होंगे कैसे? बता दें कि, टीवी की बड़ी सी स्क्रीन के पीछे एक सिस्टम होता है जो बिल्कुल कम्प्यूटर की तरफ ही काम करता है।
क्योंकि, इसमें ब्लूटूथ, माइक्रोफोन और कैमरा तीनों ही चीजों का उपयोग किया जाता हैं अगर आपकी भी टीवी अचानक से धीमी धीमी हो जाए और क्रैश होने लगे, अनजान पॉप-अप आने लगे तो सावधान हो जाए क्योंकि, इन चीजों को देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि, आपकी टीवी हैक हो चुकी है। चलिए जानते हैं किन संकेतों से पता करें कि आपकी Smart TV खतरे में हैं।
अगर आपकी टीवी हैक होती है तो आपको कुछ इस तरह के संकेत दिखाई दे सकते हैं। जैसे कि अचानक स्क्रीन पर दिखने वाला विज्ञापन हम बात कर रहे हैं एंटीवायरस तो गैंबलिंग साइट्स या फेक स्ट्रीमिंग एप्स के फुल स्क्रीन प्रमोशन एप्स के बारे में सॉफ्टवेयर अपडेट जैसे दिखते हैं, अगर आप किसी पर भी क्लिक कर देते हैं।
तो वह आपको किसी संदिग्ध वेबसाइट पर रीडायरेक्ट कर सकता है। जो एक बड़ा खतरा हो सकता है।ध्यान देने वाली बात यह है कि यह पॉप अप टीवी को रीबूट करने पर भी नहीं जाते हैं।
ऐसे ऐप्स दिखना जिन्हें डाउनलोड नहीं किया
Android TV पर चलने वाले Smart TV के बारे में एक बात है जिसे जानना बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि, एंड्रॉयड टीवी में यूजर्स आसानी से थर्ड पार्टी एप्स डाउनलोड कर सकते हैं। जिससे मैलवेयर टीवी को हैक करने का खतरा बढ़ सकता है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि,अगर आपके स्क्रीन पर अजीब नाम या आइकन के साथ अनजान ऐप्स दिखाई दे रहे हैं। जो आपकी पसंद से बिल्कुल भी मैच नहीं होता है। तो आपको अपनी Smart TV तुंरत चेक करानी चाहिए।
परफॉर्मेंस और स्क्रीन क्रैश
अगर आपकी टीवी अचानक से धीमी हो जाती हैं लेकिन स्टोरेज और अपडेटेड सॉफ्टवेयर दोनों है। यह पूरी संभावना हो सकती है कि, आपका टीवी हैक हो रहा है। मैलवेयर टीवी सिस्टम पर भार डालता है जिस वजह से टीवी में नेविगेट या स्ट्रीम करना मुश्किल हो जाता है.
Smart TV Tips: ऐसे रखें सिक्योर
- अगर आपके टीवी पर कोई भी संदिग्ध ऐप्स दिखे तो तुरंत उसे रिमूव करें। यह करने कर भी वह आपको दोबारा दिखाई देता है। तो Unknown Sources से इंस्टॉलेशन वाले ऑप्शन को बंद कर दें। इसके साथ आप अपने वाईफाई का पासवर्ड भी चेंज कर दें।
- टीवी को कुछ समय के लिए वाई-फाई से डिस्कनेक्ट कर दें। अगर टीवी सपोर्ट करता है तो वायरस या मैलवेयर को एंटी-वायरस ऐप के जरिए फुल स्कैन करें।
- अगर इतना करने पर भी दिक्कत बना हुआ है तो मैलवेयर को हटाने के लिए टीवी को फैक्टरी रीसेट करें।
- ध्यान देने वाली बात यह है कि, टीवी का सॉफ्टवेयर हमेशा अपडेट रखना चाहिए। क्योंकि, फर्मवेयर अपडेट टीवी के सिस्टम के लिए बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि, अपडेट के साथ सिक्योरिटी पैच भी आता है जो किसी भी समस्या को दूर करने के लिए दिया जाता है।
यह भी पढ़ें: Flipkart GOAT Sale 2025 Live: iPhone 16, Galaxy S24 और बाकी बेस्ट डील्स यहां देखें