अगर आप भी कम कीमत (40,000) में शानदार Smartphone के तलाश में हैं तो अब आपकी खोज खत्म होने वाली है। क्योंकि, हम आपके लिए कुछ ऐसे Smartphones लेकर आए हैं जिसे 2025 में ही लॉन्च किया गया है। इस फोन में आपको बेहतरीन कैमरा सेटअप लंबी बैटरी और प्रीमियम डिजाइन मिल जाएगा। खास बात यह है कि चाहे आप गेम के शौकीन हो या फोटोग्राफी की आपको यह सभी Smartphones बेहद पसंद आने वाले हैं। चलिए जानते हैं इन सभी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से
Best smartphones under Rs 40,000 in India
Realme GT 7
Realme GT 7 एक शानदार Smartphone में जिसमें आपको वो सब फीचर्स मिलेंगे जो एक बहुत महंगे फोन में मिलते हैं। इस फोन में आपको 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। यह स्क्रीन काफी बड़ी है जिससे आप गेम भी आसानी से खेल पाएंगे। यह फोन 120Hz का रिफ्रेश रेट देता है और इसका पीक ब्राइटनेस 6,000 निट्स है। इस फोन की खास बात यह है कि इसमें आपको एक तगड़ा प्रोसेसर मिलने वाला है जो MediaTek Dimensity 9400e है।
इसके साथ आपको 12GB RAM और 256GB स्टोरेज का वेरिएंट मिल जाएगा। मजेदार बात यह है कि स्कूल में आपको ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का आपको मुख्य सेंसर और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल जाएगा। जिससे आप अपने पल को इस कैमरे में आसानी से कैद कर पाएंगे।
बात करें फ्रंट कैमरे की तो यहां आपको 32 MP का शानदार लेंस मिलेगा। सब कुछ शानदार होने के साथ आपको इसमें एक बड़ी बैटरी मिल जाएगी जो 7000mAh की है । यह 120 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 के आधार पर बना है जो OS अपडेट और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है। देखा जाए तो यह फोन शानदार है।
Samsung Galaxy A56 5G
Samsung Galaxy A56 5G Smartphone में आपको एक तगड़ा फीचर मिलने वाला है। बात की जाए स्क्रीन की तो इसमें आपको 6.70 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। वहीं पीक ब्राइटनेस की बात करें तो इसमें आपको 1,900 निट्स मिल जाएगा। जिससे आप तेज रोशनी में भी अपने फोन को आसानी से चला पाएंगे। इसमें आपको एक मजेदार प्रोसेसर मिलेगा जो Exynos 1580 है। यह काफी तगड़ा है। इसमें आपको 2 वेरिएंट मिल जाएगा ।
जो कि 8GB/12GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज है। इस Smartphone में भी आपको ट्रिपल कैमरा का सेटअप मिल जाएगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का रियल कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 5 मेगापिक्सल का आपको मैक्रो लेंस भी मिल जाएगा और बात की जाए सेल्फी कैमरे की तो वह 12 MP है। जिससे आप अपने सभी पल को इस कैमरे में कैद कर पाएंगे।

इस फोन में भी आपको एक लंबी और तगड़ी बैटरी मिलने वाली है जो 5,000mAh की है। जोकि 45 वोटफास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह फोन भी एंड्रॉयड 15 के आधार पर बना है जो 6 साल के OS अपडेट के साथ आता है।
OnePlus 13R
OnePlus 13R Smartphone में आपको 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। जो Smartphone चलाने के अनुभव को और भी बेहतरीन कर देगा। इसमें आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट मिल जाएगा। बात की जाए प्रोसेसर की तो इसमें आपको Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 का तगड़ा प्रोफेसर मिल जाएगा। इसमें भी आपको वेरिएंट के 2 ऑप्शन मिल जाएगा।
जैसे 12GB/16GB RAM और 256GB/512GB स्टोरेज। इस फोन में भी आपको ट्रिपल रियल कैमरा का सेटअप मिल जाएगा। जिसमें 50MP का मेन सेंसर मिल जायेगा। 8 MP का अल्ट्रा वाइड और 2 MP का मैक्रो लेंस मिल जाएगा। बात की जाए फ्रंट कैमरे की तो यहां आपको 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल जाएगा। इसमें आपको 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाएगी। जो 80वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Vivo V40 Pro
Vivo V40 Pro में आपको 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। इसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा। इस Smartphone में 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगा। जिससे आप धूप में भी अपने फोन को आसानी से चला पाएंगे। इसमें आपको MediaTek Dimensity 9200+ का तगड़ा प्रोसेसर मिलेगा।
इसमें भी आपको 2 स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा। जो 8GB/12GB RAM और 256GB/512GB स्टोरेज है। इस Smartphone में भी आपको 50 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरे मिलेंगे और सेल्फी के लिए आपको 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल जाएगा और इसमें भी आपको एक तगड़ी और बड़ी बैटरी मिलेगी जो 5500mAh की है जो 80 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Honor 200 Pro
Honor 200 Pro Smartphone में आपको 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट देता है। वहीं दूसरी ओर पीक ब्राइटनेस की बात करें तो आपको 4,000 निट्स मिल जाएगा। जिससे आप आसानी से धूप में भी चला पाएंगे। फोन में आपको Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा। जो इस फोन को और भी तगड़ा बनाता है।
इस फोन में आपको 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मिल जाएगा। इस फोन में भी आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस मिलेगा।
बात की जाए सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरे की तो 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल जाएगा जिससे आप अपने शानदार पल को इस फोन में आसानी से कैद कर पाएंगे। इस फोन में भी आपको एक तगड़ा बैटरी बैकअप मिलने वाला है जो 5200 mAh की है जो 100 वॉट फास्ट चार्जिंग को और 66 वोट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़े: Top 5 Antivirus Apps: Quick Fabulous जो आपके फ़ोन को virus से बचाएं, वह भी फ्री अभी करे इनस्टॉल