Lenovo ने भारत में अपना नया एंट्री-लेवल टैबलेट Lenovo Idea Tab लॉन्च कर दिया है। यह अंडर बजट होने के साथ ज़बरदस्त फीचर्स से लैस है। MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 8GB RAM और 11 इंच की 2.5K रेज़ॉल्यूशन वाली डिस्प्ले के साथ आता है। यह टैबलेट मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों में बेहतरीन परफॉरमेंस देता है।
Lenovo Idea Tab स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले और कैमरा फीचर्स
इसमें 8MP रियर कैमरा मिलेगा और 5MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। 11 इंच की 2.5K रेज़ॉल्यूशन वाली स्क्रीन मौजूद है। वही 90Hz का रिफ्रेश रेट और 500 निट्स ब्राइटनेस है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
इसके बैटरी की बात करे तो इसमें 7,040mAh की बड़ी बैटरी 20W फास्ट चार्जिंग के साथ उपलब्ध है। कनेक्टिविटी के लिए यूजर्स को Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac और ब्लूटूथ 5.2 का विकल्प मिलेगा।

स्मार्ट AI फीचर्स
आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के स्मार्ट फीचर्स जैसे Google’s Circle to Search, Lenovo Instant Translate और AI Notes मौजूद हैं।
स्पेसिफिकेशन | डिटेल्स |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6300 SoC |
RAM | 8GB LPDDR4x |
स्टोरेज | 256GB इंटरनल |
डिस्प्ले | 11 इंच, 2.5K (1600×2560), 90Hz रिफ्रेश रेट, 500 निट्स ब्राइटनेस |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 (ZUI 17) |
रियर कैमरा | 8 मेगापिक्सल |
फ्रंट कैमरा | 5 मेगापिक्सल |
ऑडियो | क्वाड स्पीकर, Dolby Atmos सपोर्ट |
बैटरी | 7,040mAh, 20W फास्ट चार्जिंग |
वजन | 480 ग्राम |
कनेक्टिविटी | Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ 5.2, 5G (वेरिएंट के अनुसार) |
एक्सेसरीज़ | Lenovo Tab Pen (इन-बॉक्स), कीबोर्ड (ऑप्शनल) |
कीमत और उपलब्धता
इसके क़ीमत की ओर बढ़ें तो Wi-Fi मॉडल ₹16,999 से शुरू होता है और 5G मॉडल ₹19,999 से उपलब्ध है। यह आपको Lenovo इंडिया वेबसाइट और Amazon पर मिल जाएगा।
Lenovo Idea Tab एक पावरफुल एंट्री-लेवल टैबलेट है जो बेहतर प्रदर्शन, लंबी बैटरी लाइफ और शानदार डिस्प्ले के साथ आता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के स्मार्ट फीचर्स और स्टाइलस सपोर्ट इसे उपयोगी और नया बनाते हैं। यह उन यूज़र्स के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है जो अच्छी परफॉरमेंस और मल्टीमीडिया दोनों का एक्सपीरियंस एक साथ चाहते हैं।
यह भी पढ़ें : Infinix GT 30 5G+ भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स और गेमिंग डिजाइन के साथ