Lenovo Yoga Slim 7x Laptop: जो कि Lenovo Yoga Series में Yoga 7x Slim Next Gen AI PC मॉडल नंबर 83ED003BIN है, में आपको कई फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसमें आपको एक दमदार प्रोसेसर के साथ लाइटवेट भी है, जो कि इसे और भी अट्रैक्टिव और उपयोगकर्ता के लिए काफी फायदेमंद बनाता है। साथ ही इसमें आपको लॉन्ग लास्टिंग बैटरी भी देखने को मिलती है, जो कि आपके काम में लंबे समय तक आपका साथ निभाएगी।
आप इस लैपटॉप की पूर्व सीरीज को देखते हैं तो आप पाएंगे कि इसमें आपको पूर्व लैपटॉप की तुलना में कई नए फीचर्स इंट्रोड्यूस हुए हैं, जो कि आपके काम को और भी बेहतर तरीके से करने में मदद करते हैं। इससे आपके टास्क न सिर्फ जल्दी होते हैं, बल्कि समय की भी बचत होती है।
अपने काम को और भी असरदार और आसान बनाने के लिए आप Lenovo Yoga Slim 7xLaptop को खरीद सकते हैं। हम देखते हैं इसके दमदार फीचर्स को और जानेंगे कि कौन इसका उपयोग कर सकते हैं। आप अपनी आवश्यकताओं के अनुसार इसे चुन सकते हैं। साथ ही हम देखेंगे इसकी कीमत को।
Lenovo Yoga Slim 7x Laptop के फीचर्स
Lenovo Yoga Slim 7x Laptop में आपको एक 14.5 इंच की OLED, 3K, टच स्क्रीन के साथ 90 Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की खूबियों के साथ आपको डिस्प्ले देखने को मिलती है। एक दमदार और असरदार इमेजेस और ग्राफिक्स के लिए एक बढ़िया डिस्प्ले जो कि आपको पिक्चर्स और वीडियोज की क्वालिटी को काफी बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत करती है। प्रत्येक कलर, डेप्थ अपने पूरे पिक्सेल्स के सतह में क्लैरिटी, शार्पनेस, कंट्रास्ट, और डेप्थ आपके अनुभव को और भी इम्प्रूव करते है।

यह आपकी आँखों में चुभन पैदा नहीं करता है। टच स्क्रीन होने से आपके डिस्प्ले पर पूरा नियंत्रण हो जाता है, जो कि आपको कीबोर्ड की निर्भरता कम करता है। इसे और भी असरदार Eye Safe फीचर बनाता है, जो कि आपकी आँखों में हाई रिफ्लेक्टिव लाइट के प्रवेश को Restrict करता है। आप अपने काम में अधिक ध्यान लगा पाते हैं और लंबे समय तक टास्क को पूरा कर पाते हैं।
आपको Windows 11 का साथ मिलता है, जो कि ज्यादा अट्रैक्टिव और सिस्टमेटिक ऑर्गनाइज है। नए फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। प्रोसेसर किसी भी लैपटॉप के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। Lenovo Yoga Slim 7x Laptop में आपको Qualcomm Snapdragon X Elite X1E-78-100 आपके काम को और भी तीव्रता से पूरा करता है। इसमें आप मल्टीटास्किंग कर सकते हैं, जिससे आप अपने काम को जल्दी पूरा कर सकते हैं। यह आपको हाई लोडिंग एप्लिकेशन्स, वेब ब्राउज़िंग और AI से संबंधित फीचर्स को परफॉर्म करने में तेजी से मदद करता है।
प्रोसेसर को और भी गति देती है, RAM जो कि 32GB LPDDR5X है, यह आपके परफॉर्मेंस को और भी बूस्ट करती है। LPDDR5X की गति को आप इस बात से समझ सकते हैं कि यह LPDDR4 और LPDDR5 से अधिक डाटा को एक्सेस करती है। साथ ही इससे ऊर्जा की भी बचत होती है, जिससे बैटरी लाइफ पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
विशेषता | विवरण |
---|---|
डिस्प्ले | 14.5 इंच 3K OLED टचस्क्रीन, 90Hz रिफ्रेश रेट, 100% DCI-P3, Dolby Vision सपोर्ट |
प्रोसेसर (CPU) | Qualcomm Snapdragon X Elite (ऑक्टा-कोर, NPU के साथ) |
AI फीचर्स | Copilot+ PC, ऑन-डिवाइस AI, Windows Recall, लाइव कैप्शन, AI टूल्स |
ग्राफिक्स (GPU) | Adreno इंटीग्रेटेड GPU |
बैटरी लाइफ | 70Wh बैटरी, लगभग 20+ घंटे तक चलने की क्षमता |
रैम | 16GB / 32GB LPDDR5X |
स्टोरेज | 512GB / 1TB NVMe SSD |
ऑडियो | Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर, स्मार्ट एम्पलीफायर |
वेबकैम | 5MP IR कैमरा, Windows Hello फेस अनलॉक सपोर्ट |
कनेक्टिविटी | Wi-Fi 7, Bluetooth 5.3 |
पोर्ट्स | 3x USB-C (USB4, DisplayPort, Power Delivery सपोर्ट) |
वजन | लगभग 1.28 किलोग्राम |
बिल्ड क्वालिटी | मेटल बॉडी, 12.9mm मोटाई, अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन |
सुरक्षा | फेस रिकग्निशन (IR कैमरा आधारित), फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Windows 11 Home / Pro (Copilot+ सपोर्ट के साथ) |
एक्सेसरी का नाम | विवरण |
---|---|
चार्जर (USB-C Adapter) | 65W USB-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला पावर एडेप्टर |
USB-C केबल | चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए USB-C केबल |
यूज़र मैनुअल | लैपटॉप के उपयोग और सेटअप के निर्देशों वाली पुस्तिका |
वारंटी कार्ड | सीमित अवधि की वारंटी की जानकारी सहित |
पैकेजिंग बॉक्स | सस्टेनेबल मैटीरियल से बना हल्का और सुरक्षित बॉक्स |
सॉफ्टवेयर प्री-इंस्टॉल | Windows 11, Microsoft Copilot+, Lenovo Vantage आदि |
स्क्रीन प्रोटेक्शन शीट* | कुछ वेरिएंट्स में, डिस्प्ले पर पहले से लगी होती है (*वेरिएंट पर निर्भर) |
Lenovo Yoga Slim 7x Laptop किसके लिए है
Lenovo Yoga Slim 7x Laptop अपने फीचर्स के कारण इसे स्टूडेंट्स अपने एकेडमिक्स के लिए उपयोग कर सकते हैं। टास्क जैसे कि प्रेजेंटेशन्स, कोडिंग, वेब ब्राउज़िंग और AI को एक्सप्लोर करने के लिए काफी सहायक है। इसके साथ ही प्रोफेशनल व्यक्ति भी Lenovo Yoga Slim 7x Laptop का उपयोग कर सकते हैं। इसमें मौजूद प्रोसेसर और AI सपोर्ट आपके काम को और भी आसान और जल्दी पूरा करने में मदद करते हैं। आप इसे अपने ऑफिस के काम के लिए उपयोग कर सकते हैं।
आप एक क्रिएटिव यूजर हैं तो Lenovo Yoga Slim 7x Laptop आपके लिए काफी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें आपको हाई ग्राफिक्स से जुड़े काम, फोटो/वीडियो की एडिटिंग, और आर्ट से जुड़े काम को बेहतर सपोर्ट मिलता है, क्योंकि इसमें अधिक डाटा के साथ आपको हाई प्रोसेसर और ग्राफिक्स की जरूरत होती है, जो इसमें उपस्थित है। साथ ही आप इसके हल्के वजन के कारण इसे आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं। और खासतौर से AI और Technology के शौकीन व्यक्ति के लिए इसमें कई नए फीचर्स हैं, जिन्हें आप उपयोग कर सकते हैं।
Lenovo Yoga Slim 7x Laptop की कीमत
Lenovo Yoga Slim 7x Laptop की कीमत को इंडिया में देखा जाए तो यह 1,35,990 से इसकी शुरुआत होती है। जो कि आपको जनरेशन के साथ बढ़ती हुई मिलती है। कीमत भिन्न-भिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्म पर आपको अलग-अलग देखने को मिल सकती है। कीमत की जानकारी प्लेटफार्म पर आधारित होती है। ऑर्डर करने या खरीदने के पूर्व आप इसकी पुष्टि कर लें।
Lenovo Yoga Slim 7x Laptop आपको टच स्क्रीन के साथ में एक बेहतरीन विजुअल्स भी प्रस्तुत करता है। इसमें आपको मल्टीटास्किंग करने की सुविधा मिलती है, जो कि आपके काम को और भी आसान और गतिशील बना देती है। इससे समय की बचत होती है। अतिरिक्त आपको इसमें हाई बैटरी परफॉर्मेंस देखने को मिलती है, जो कि लंबे समय तक आपका साथ देती है।
Lenovo Yoga Slim 7x Laptop में AI से जुड़े फीचर्स देखने को मिलते हैं, जो कि समय के साथ आपको अपडेट रखते हैं। आपके काम में तीव्रता भी लाते हैं। अगर हम इसके उपयोगकर्ताओं की बात करें तो यदि आप एक स्टूडेंट, प्रोफेशनल, क्रिएटर्स, और टेक में एंथूसियास्टिक हैं, Lenovo Yoga Slim 7x Laptop आपकी सभी जरूरतों को पूरा करता है। इसकी प्राइस एक प्रीमियम टच देती है। आप इसे अपनी जरूरत के अनुसार खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़े: HP Omnibook 16 Laptop: AI फीचर्स के साथ, AMD ग्राफिक्स और मल्टी-पर्पज उपयोगिता