Samsung एक बार फिर टैबलेट सेगमेंट में कुछ धमाकेदार लेकर उतरने की तैयारियों में दिख रहा है। Galaxy Tab S11 सीरीज़ के साथ-साथ कंपनी एक और विकल्प Galaxy Tab S10 Lite पर भी काम कर रही है, जिसकी लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं मानी जा रही है।
हाल ही में इस टैब को Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन मिला है, जिससे इसके जल्द ही लांच होने के चर्चे और तेज हो गए हैं। Samsung Galaxy Tab S10 Lite को हाल ही में Bluetooth SIG के डेटाबेस में देखा गया है, जिसका मतलब ये है कि इसे जरूरी बिक्री की मंजूरी मिल चुकी है। ये सर्टिफिकेशन लॉन्च से पहले का एक महत्वपूर्ण कदम माना जाता है।
Samsung Galaxy Tab S10 Lite कब हो सकता है लांच ?
लीक रिपोर्ट्स की मानें तो Samsung इसे अगले महीने तक लॉन्च कर सकता है। यह उन यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन मिड-रेंज टैबलेट विकल्प हो सकता है जो Samsung की क्वालिटी को कम कीमत में पाना चाहते हैं।
संभावित स्पेसिफिकेशन

| स्पेसिफिकेशन | विवरण |
| प्रोसेसर | Exynos 1380 |
| RAM | 6GB |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 (One UI 7 के साथ) |
| स्टाइलस सपोर्ट | S Pen सपोर्ट |
| एक्सेसरी सपोर्ट | कीबोर्ड सपोर्ट |
| बैटरी | 8,000mAh |
| चार्जिंग | 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
| कनेक्टिविटी | Bluetooth सर्टिफाइड |
Samsung Galaxy Tab S10 Lite विशेषताओं की ओर देखा जाए तो इसमें Exynos 1380 प्रोसेसर मौजूद है जो बेहतर मल्टीटास्किंग और परफॉर्मेंस में मदद करेगा। वही इसमें 6GB RAM उपलब्ध है जो स्मूद ऐप स्विचिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस को ध्यान में रखकर लाया गया है। सॉफ्टवेर की बात करे तो इसमें लेटेस्ट Android 15 & One UI 7 सॉफ्टवेर एक्सपीरियंस यूज़र्स को मिल सकता है।
पढ़ने लिखने और दूसरे ज़रूरी कामो के लिए S Pen और Keyboard सपोर्ट भी उपलब्ध है। लंबे समय तक बैकअप और फास्ट चार्जिंग के लिए 8,000mAh बैटरी + 45W के साथ है। Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है जो जल्द ही इसके लांच की ओर इशारा कर रहा है।
कुल मिलाकर Samsung Galaxy Tab S10 Lite एक बैलेंस्ड और पावरफुल टैबलेट के रूप में सामने आ सकता है। फ़िलहाल अभी इसके रिलीज़ तक हमे इंतज़ार करना होगा।
यह भी पढ़ें : Apple का नया धमाका: अब Live Video Shopping पर होगी खरीदारी!













