अब ग्राहको को लैपटॉप खरीदने के लिए लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। आपको यह सिर्फ 10 मिनट में ही घर पर मिल जाएगा। दरअसल Asus आपके शॉपिंग एक्सपीरियंस को एक लेवल और आसान आसान बनाने के लिए इस बार एक ज़बरदस्त विकल्प के साथ हाज़िर है।
Asus ने Swiggy Instamart के साथ साझेदारी कर ली है। इसके तहत कंपनी अपने चुनिंदा लैपटॉप मॉडल सिर्फ 10 मिनट में आपके दरवाज़े तक पहुंचा रही है। यह सुविधा दिल्ली, NCR, पुणे, हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में शुरू की गई है।
Asus का कहना है कि वे अब 30% शहरी ग्राहक क्विक कॉमर्स को प्राथमिकता दे रहे हैं। कंपनी पहले से ही एक्सेसरीज़ बेच रही थी, अब लैपटॉप भी ऑफर में मिलेगा। इसके साथ आप कीबोर्ड, माउस और एक्सेसरीज़ भी खरीद सकते हैं। क़ीमत की बात करें तो ये ₹33,990 से शुरू होते हैं।

कौन से मॉडल्स उपलब्ध हैं?
Swiggy Instamart पर Asus के 2 कंज्यूमर नोटबुक मॉडल और 1 गेमिंग लैपटॉप मॉडल फिलहाल मिलेंगे।
कंज़्यूमर लैपटॉप्स (Consumer Notebooks) | गेमिंग लैपटॉप (Gaming Laptop) |
ASUS Vivobook Go 15 प्रोसेसर: AMD Ryzen 3 Quad Core 7320U- रैम: 8GB स्टोरेज: 512GB SSD OS: Windows 11 Home स्क्रीन: 15.6 इंच वज़न: 1.63 किलोग्राम कलर: मिक्स्ड ब्लैक अन्य फीचर्स: MS Office शामिल कीमत: ₹33,990 | ASUS TUF Gaming F16 प्रोसेसर: Intel Core i5 ग्राफिक्स: NVIDIA RTX 3050A – 4GB रैम: 16GB DDR4 स्टोरेज: 512GB PCIe 4.0 NVMe SSD स्क्रीन: 16 इंच FHD+ (1920 x 1200), 144Hz कीबोर्ड: बैकलिट Chiclet, 1-Zone RGB + Copilot Key बैटरी: 56WHrs, 4-cell Li-ion OS: Windows 11 Home अन्य फीचर्स: Office Home 2024, M365 Basic (1 साल), McAfee (1 साल) कलर: Mecha Gray कीमत: ₹74,990 |
ASUS Vivobook 15 प्रोसेसर: Intel Core i5 13th Gen 1334U रैम: 8GB स्टोरेज: 512GB SSD OS: Windows 11 Home स्क्रीन: 15.6 इंच वज़न: 1.7 किलोग्राम कलर: कूल सिल्वर अन्य फीचर्स: MS Office शामिल कीमत: ₹50,990 |
Asus की यह रणनीति शहरी ग्राहकों की तेजी से बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। अब सिर्फ 10 मिनट घर बैठे लैपटॉप और एक्सेसरीज़ डिलीवर करने वाली यह सुविधाएँ शॉपिंग को और भी स्मार्ट और इंस्टेंट बना रही हैं।
यह भी पढ़ें : भारत में लॉन्च हुई Garmin Forerunner 970 और 570, जानिए फीचर्स और कीमत।