Ulefone ने पिछले साल नवंबर में Tab A10 Pro पेश किया था। अब कंपनी अपने नए टैबलेट सीरीज़ Ulefone Tab A9 Pro और Tab A9 Pro Kids को लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में लीक्स और सोर्सेज से इन दोनों टैबलेट्स की डिटेल्स और तस्वीरें सामने आई हैं। चलिए आपको विस्तार में बताते हैं इन टैबलेट्स से संबंधित पूरी जानकारी….
Ulefone Tab A9 Pro स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
Ulefone Tab A9 Pro को कंपनी एक पावरफुल टैबलेट के तौर पर मिड-रेंज सेगमेंट में पेश करेगी। इसमें हाई परफॉरमेंस Helio G91 SoC प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ये मल्टीटास्किंग के लिए बढ़िया परफॉर्मेंस देता है। इसके साथ 4GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.1 स्टोरेज मिलेगी, जिसे आप माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ा सकते हैं।
इस टैबलेट का 8.68 इंच का डिस्प्ले 1340×800 पिक्सल रेज़ोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। देखा जाए तो इस रिफ्रेश रेट के साथ विज़ुअल्स काफ़ी स्मूथ होंगे। इसमें 400 निट्स ब्राइटनेस और Widevine L1 सपोर्ट भी दिया गया है। यानी आप 1080p क्वालिटी में आसानी से कंटेंट स्ट्रीमिंग कर पाएंगे।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें फ्रंट पर 8MP कैमरा (Samsung S5K4H8YX13) दिया गया है, जबकि बैक पर 12MP प्राइमरी (Sony IMX363-AAQH5-C) और 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा (Samsung 5K3M3SN03-FGX9, 136.5° FOV) मौजूद होंगे।
पावर के लिए 5,040 mAh बैटरी हो सकती है जो 18W चार्जिंग सपोर्ट (USB-C) के साथ आएगी। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में LTE सपोर्ट, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। वहीं डिज़ाइन की बात करें तो यह टैबलेट 7.9mm मोटा और 326.5 ग्राम वज़नी होगा।
जानकारी के अनुसार ये मार्बल वाइट और गैलेक्सी ब्लू कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होंगे। सबसे खास बात है इसकी किफायती कीमत। ये मार्केट में सिर्फ $99.99 यानी भारतीय कीमत लगभग ₹8,730 रखी जा सकती है।
Ulefone Tab A9 Pro Kids स्पेसिफ़िकेशंस (संभावित)
Ulefone ने Tab A9 Pro Kids खास तौर पर बच्चों के लिए पेश किया है, जो बेसिकली Tab A9 Pro का ही किड्स-फ्रेंडली वर्ज़न है। इसमें वही Helio G91 प्रोसेसर, 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलेगा, जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। अंतर सिर्फ इतना है कि यह एक कलरफुल और प्रोटेक्टिव केस के साथ आएगा ताकी यह बच्चो के इस्तेमाल के लिए आसान और सुरक्षित रहे। इसके अलावा इसमें डुअल-टिप स्टाइलस और एक खास Child-Friendly Mode दिया गया है। यह मोड खास तौर पर बच्चों की सुरक्षा और सीखने पर फोकस करेगा।

यह भी 8.68 इंच डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, साथ ही फ्रंट पर 8MP कैमरा और बैक पर 12MP + 13MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। पावर के लिए इसमें 5,040 mAh बैटरी और 18W चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
वज़न की ओर बढ़ें तो बिना केस के यह टैबलेट 326.2 ग्राम का होगा, लेकिन केस लगाने के बाद यह 516 ग्राम का हो जाएगा। जानकारी के अनुसार बच्चों को ध्यान में रखते हुए कंपनी इसे ब्राइट कलर ऑप्शंस जैसे पिंक और ब्लू कलर में लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत की बात करें तो प्राइस $109.99 (लगभग ₹9,600) रखा गया है।
फीचर | Ulefone Tab A9 Pro | Ulefone Tab A9 Pro Kids |
प्रोसेसर | Helio G91 SoC | Helio G91 SoC |
रैम/स्टोरेज | 4GB + 128GB (2TB एक्सपेंडेबल) | 4GB + 128GB (2TB एक्सपेंडेबल) |
डिस्प्ले | 8.68”, 1340×800, 90Hz | 8.68”, 1340×800, 90Hz |
कैमरा | 12MP + 13MP रियर, 8MP फ्रंट | 12MP + 13MP रियर, 8MP फ्रंट |
बैटरी | 5,040mAh, 18W चार्जिंग | 5,040mAh, 18W चार्जिंग |
स्पेशल फीचर्स | LTE, डुअल स्पीकर्स, Widevine L1 | Child-Friendly Mode, Kids Case, Stylus |
वज़न | 326.5g | 326.2g (बिना केस), 516g (केस के साथ) |
कलर्स | Marble White, Galaxy Blue | Pink, Blue |
कीमत | $99.99 (~₹8,730) | $109.99 (~₹9,600) |
Ulefone Tab A9 Pro एक बजट-फ्रेंडली टैबलेट सेगमेंट में उतारा जाएगा। वहीं Tab A9 Pro Kids बच्चों के लिए खास तौर पर डिज़ाइन किया गया है। इसकी कलरफुल केस और Child-Friendly Mode जैसी सुविधाएँ इन्हें अपनी ओर खींच सकती हैं। कंपनी दोनों टैबलेट्स को 15 सितंबर से सेल पर उपलब्ध कराने वाली है। इस प्राइस रेंज में ये दोनों मॉडल्स यूज़र्स के लिए अच्छे ऑप्शन्स हैं।
यह भी पढ़ें : Huawei Petal Maps ने लॉन्च किया ऑफलाइन मैप सपोर्ट, इंटरनेट बिना भी मिलेगा सही रास्ता!