अगर आप नया गेमिंग स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आप सही जगह आए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, ASUS बाजार में ROG सीरीज में गेमिंग स्मार्टफोन की लॉन्च कर दिया है। जो कि, ASUS ROG Phone 8 Pro 5G है। जो कि विजय सेल्स पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।
खास बात यह है कि, इस फोन में आपको 16GB रैम और 5,500mAh की बड़ी बैटरी मिल जाएगी। तो चलिए जानते हैं ASUS ROG Phone 8 Pro 5G पर मिलने वाले डिस्काउंट, प्रभावी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से …
ASUS ROG Phone 8 Pro 5G Price & Offers
ASUS ROG Phone 8 Pro 5G काफी शानदार रहने वाला है। इसमें एक से बढ़कर एक फीचर देखने को मिल जाएगा। बात करें कीमत की तो, वह इस प्रकार है। जैसे कि, अगर आप 16GB RAM/512GB स्टोरेज वेरिएंट को लेते हैं तो इसकी कीमत 94,999 रुपये पड़ेगी।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| स्मार्टफोन का नाम | ASUS ROG Phone 8 Pro 5G |
| RAM / स्टोरेज वेरिएंट | 16GB RAM + 512GB Storage |
| लॉन्च/लिस्टेड कीमत | ₹94,999 |
| बैंक ऑफर | IDFC First Bank Credit Card |
| बैंक डिस्काउंट | 5% इंस्टेंट डिस्काउंट (अधिकतम ₹10,000 तक) |
| डिस्काउंट के बाद कीमत | ₹90,249 |
| EMI विकल्प | ₹3,958 प्रति माह से शुरू |
| EMI सुविधा | आसान मासिक किस्तें उपलब्ध |
वहीं बैंक ऑफर में IDFC फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट (10 हजार रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 90,249 रुपये हो जाएगी। यहां पर यह फोन 3,958 रुपये प्रति माह की आसान ईएमआई पर भी उपलब्ध है।
ASUS ROG Phone 8 Pro 5G Specifications
ASUS ROG Phone 8 Pro 5G में आपको 6.78 इंच की फुल HD+ Samsung AMOLED LTPO डिस्प्ले मिल जाएगा। जिसका रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 165Hz मिलेगा। वहीं, इस फोन में एक स्नैप-ऑन कूलिंग फैन एयरोएक्टिव कूलर एक्स देखने को मिल जाएगा। इसमें एक इनबिल्ट थर्मोइलेक्ट्रिक कूलिंग चिप और बैक कवर पर टेंप्रेचर को 28 डिग्री सेल्सियस तक कम करने के लिए एक शानदार फैन का प्रयोग किया गया है।

वहीं, इसमें गेम को कंट्रोल करने के लिए कुछ बटन भी हैं। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जिसके साथ 16GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS4.0 स्टोरेज मिलती है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। Asus फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 65W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| मॉडल | ASUS ROG Phone 8 Pro 5G |
| डिस्प्ले साइज | 6.78 इंच |
| डिस्प्ले टाइप | Full HD+ Samsung AMOLED LTPO |
| रेजोल्यूशन | 1080 × 2400 पिक्सल |
| रिफ्रेश रेट | 165Hz |
| कूलिंग सिस्टम | AeroActive Cooler X (थर्मोइलेक्ट्रिक कूलिंग चिप + कूलिंग फैन) |
| तापमान कंट्रोल | बैक कवर टेम्परेचर 28°C तक कम |
| गेमिंग कंट्रोल | फिजिकल गेमिंग बटन |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 |
| RAM | 16GB LPDDR5X |
| स्टोरेज | 256GB UFS 4.0 |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 |
| बैटरी | 5,500mAh |
| फास्ट चार्जिंग | 65W |
| रियर कैमरा | 50MP प्राइमरी + 13MP अल्ट्रा-वाइड + 32MP |
| फ्रंट कैमरा | 12MP |
| कनेक्टिविटी | 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Wi-Fi Direct, NFC, Bluetooth 5.3, GPS |
| ऑडियो | 3.5mm हेडफोन जैक |
| पोर्ट | USB Type-C |
| सिक्योरिटी | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, फेस रिकग्निशन |
| डाइमेंशन | 163.8 × 76.8 × 8.9 mm |
| वजन | 225 ग्राम |
बात करें कैमरा सेटअप की तो Phone 8 Pro 5G के रियर में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 32 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिल जाएगा। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, वाई-फाई डायरेक्ट, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस,एनएफसी, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।
फोन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस रिकग्निशन फीचर दिया गया है। जो इसे और भी खास बनाता है। डाइमेंशन के मामले में ROG Phone 8 सीरीज की लंबाई 163.8mm, चौड़ाई 76.8mm, मोटाई 8.9mm और वजन 225 ग्राम है।
लेखक की राय
ASUS ROG Phone 8 Pro 5G हार्डकोर गेमर्स के लिए एक परफेक्ट स्मार्टफोन है।
दमदार Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 165Hz डिस्प्ले और एडवांस कूलिंग सिस्टम इसे खास बनाते हैं।
विजय सेल्स पर मिल रहा बैंक डिस्काउंट इसकी वैल्यू और बढ़ा देता है।
अगर बजट हाई है और गेमिंग प्राथमिकता, तो यह एक बेहतरीन चॉइस है।
यह भी पढ़ें: OpenAI एक नया कदम उठाने की तैयारी में। क्या ChatGPT अब म्यूज़िक भी बना सकेगा?









