---Advertisement---

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S25 Ultra अब कम कीमत में, Christmas से पहले मिला तगड़ा डिस्काउंट

By Priti Yadav

Updated On:

Follow Us
Samsung Galaxy S25 Ultra

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

क्या आप भी क्रिसमस से पहले कोई शानदार प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने के बारे में योजना बना रहे हैं? तो Samsung Galaxy S25 Ultra आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। वहीं, कंपनी Galaxy S26 Ultra को भी मार्केट में पेश कर सकती है।

इससे ठीक पहले मौजूदा मॉडल पर जबरदस्त डील मिल रही है। जानकारी के लिए बता दें कि, Flipkart पर Samsung Galaxy S25 Ultra अभी भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। बता दें कि कंपनी ने इस डिवाइस को 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था।

इस डिवाइस में क्वाड कैमरा, AMOLED स्क्रीन, शार्प डिजाइन और S Pen सपोर्ट देखने को मिल जाएगा। इतना ही नहीं, इन सभी खूबियों के साथ डिवाइस में आपको फ्लैगशिप एक्सपीरियंस मिलने वाला है। जानकारी के लिए बता दें कि, इस डिवाइस पर अभी फ्लिपकार्ट पर 1,08,000 से कम कीमत में मिल रहा है। तो चलिए इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं…

Samsung Galaxy S25 Ultra पर डिस्काउंट ऑफर

खास बात यह है कि, सैमसंग के इस शानदार Samsung Galaxy S25 Ultraस्मार्टफोन पर अभी अपने लॉन्च प्राइस से सीधे 22,816 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद फोन की कीमत सिर्फ 1,07,183 रुपये रह गई है। वहीं, ग्राहक इस फोन को 3,769 प्रति माह से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट EMI पर भी आसानी से खरीद सकते हैं। Axis Bank फ्लिपकार्ट डेबिट कार्ड और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड पर भी कंपनी 5% तक का कैशबैक दे रही है।

विवरणजानकारी
स्मार्टफोन का नामSamsung Galaxy S25 Ultra
लॉन्च प्राइस₹1,29,999 (लगभग)
कुल डिस्काउंट₹22,816 तक
ऑफर के बाद कीमत₹1,07,183
नो-कॉस्ट EMI₹3,769 प्रति माह से शुरू
बैंक ऑफरAxis Bank Flipkart Debit Card पर 5% कैशबैक
अतिरिक्त बैंक ऑफरFlipkart SBI Credit Card पर 5% कैशबैक
एक्सचेंज ऑफर₹57,400 तक
एक्सचेंज शर्तडिवाइस की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए
अतिरिक्त फायदेएक्सटेंडेड वारंटी और ऐड-ऑन उपलब्ध

बता दें कि, कंपनी इस फोन पर जबरदस्त एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। वहीं एक्सचेंज ऑफर के तहत आप अपने पुराने डिवाइस पर 57,400 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू भी ले सकते हैं, लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि, डिवाइस की वर्किंग कंडीशन और अन्य चीजों अच्छी होनी चाहिए। Flipkart इस फोन पर एक्स्ट्रा पैसे देकर एक्सटेंडेड वारंटी और अन्य ऐड-ऑन भी ऑफर कर रहा है।

Samsung Galaxy S25 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy S25 Ultra

बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो सैमसंग के इस डिवाइस में आपको 6.9-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। जिसमें आपको 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलेगा। इतना ही नहीं, इस फोन को तगड़ा बनाने के लिए पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसी के साथ इस डिवाइस में 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज मिल जाएगा।

फीचरडिटेल
डिस्प्ले6.9-इंच AMOLED डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट120Hz
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Elite
रैम16GB
स्टोरेज1TB तक
बैटरी5,000mAh
फास्ट चार्जिंग45W
रियर कैमरा200MP (प्राइमरी) + 50MP (अल्ट्रावाइड) + 50MP (पेरिस्कोप) + 10MP (टेलीफोटो)
ऑप्टिकल जूम3x
फ्रंट कैमरा12MP

देखा जाए तो, इस डिवाइस में आपको 5,000 mAh की बड़ी बैटरी और 45W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल जाएगा। कैमरे की बात करें तो इस फोन में शानदार 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड, 50MP पेरिस्कोप और 10MP टेलीफोटो लेंस के साथ 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 12MP का कैमरा दिया गया है।

लेखक की राय

Samsung Galaxy S25 Ultra इस समय प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए शानदार डील साबित हो रहा है। दमदार Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 200MP कैमरा, बड़ा AMOLED डिस्प्ले और S Pen सपोर्ट इसे एक कंप्लीट फ्लैगशिप बनाते हैं। भारी डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के साथ यह फोन उन यूजर्स के लिए बेहतरीन मौका है, जो बिना Galaxy S26 Ultra का इंतजार किए टॉप-लेवल एक्सपीरियंस चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: Realme Narzo 80 Lite 4G: 6300mAh बैटरी वाला फोन 6200 से भी सस्ता

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment