Samsung ने इसी महीने अपने शानदार स्मार्टफोन Samsung Galaxy Fold 7 को लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 1 लाख 75 हजार रुपये हैं जो कि बहुत ज्यादा है। लेकिन इसमें कई शानदार फीचर्स भी है। लेकिन अगर आप इस फोन को लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। क्योंकि Samsung Galaxy Fold 7 के हिंज को लेकर शिकायते सामने आ रही है।
जी हां आपकी जानकारी के लिए बात दें कि, Reddit पर kyunghoonyoo नाम के यूजर ने यह बताया है कि Galaxy Fold 7 स्मार्टफोन पूर्ण रूप से फोल्ड नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा भी कोई लोग हैं जो इसकी शिकायत कर रहे हैं। जो कि एक चिंताजनका बात है।
Samsung Galaxy Fold 7 की हिंज खराब है?
Samsung Galaxy Fold 7 स्मार्टफोन ने लॉन्च के समय सभी लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था। लेकिन इस समस्या के बाद कंपनी को नुकसान झेलना पड़ सकता है। लेकिन युटयुबर्स जो इस फोन को देख कर दावा किया किया फोन बहुत खास है आप नॉर्मल फोन से इस पर बेझिझक आसानी से शिफ्ट हो सकते हैं।
हालांकि, कुछ ही दिनों में इस फोन की हिंज को लेकर समस्या सामने आई है। इस मामले को लेकर एक यूजर्स ने यह एक बताया है कि, फोल्ड 7 की डेमो यूनिट की हिंज पूरी तरह से नहीं खुल रही है। वहीं एक अन्य व्यक्ति इसे लेकर यह बताता है कि, Galaxy Fold 7 को फोल्ड करने पर इसकी एलाइनमेंट भी समस्या देखने को मिल रही है।
फोल्ड फोन में कितनी जरूरी है हिंज?
आप सभी सोच रहे होंगे की, हिंज कितना जरूरी है ? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, किसी भी फोन को फोल्ड करने के लिए हिंज की जरूरत सबसे ज्यादा होती है। यह फोल्ड या फ्लिप फोन के बीच में वह हिस्सा होता है जिसके सहारे फोन को फोल्ड या फ्लिप आसानी से किया जाता है। सिंपल भाषा में कहा जाए तो जिसके सहारे फोन फोल्ड या फ्लिप होता है उसे हिंज कहा जाता है।

जो कि किसी भी फोल्ड फोन के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर यह अच्छे से काम नहीं करेगा तो फोन आसानी से फ्लिप या फोल्ड नहीं हो पाएगा। वहीं दूसरी तरफ कंपनी ने इसे लेकर दावा किया था कि Galaxy Fold 7 हिंज की मजबूती काफी अच्छी है। लेकिन एक यूजर की पोस्ट बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है
क्या दी जा रही सफाई?
वहीं इस मामले को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह एक डेमो यूनिट थी। जिसे आप जरूरत से ज्यादा बार-बार फोल्ड या बंद करेंगे तो यह समस्या देखने को मिल सकती है। लेकिन फिर भी लोग इस फोन की क्वालिटी को लेकर कई सवाल उठा रहे हैं।
वही एक और यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया कि फोल्ड 7 की हिंज को इस तरह डिजाइन किया गया है कि उसे खोलने के लिए ज्यादा ताकत लगाने की आवश्यकता पड़ रही है।
क्या दोहराई जाएगी Galaxy Note 7 वाली गलती?
इस गड़बड़ी को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं कि सैमसंग ने $2000 की कीमत पर लॉन्च किए गए इस फोन के साथ इतना बड़ा खिलवाड़ कैसे कर सकता है। कुछ लोग ऐसा कह रहे हैं कि Galaxy Note 7 वाली गलती को एक बार फिर दोहराया जा रहा है।
बता दें कि, Galaxy Note 7 को सैमसंग ने साल 2016 में लॉन्च किया था। इसके बाद फोन के ब्लास्ट होने के कई मामले दुनिया भर में सामने आने लगे थे। जिसके तुरंत बाद इस फोन को फ्लाइट्स में ले जाने से रोक लगा दिया गया था।
इसके बाद यह उम्मीद लगाई जा रही है कि Galaxy Fold 7 के साथ भी इसी तरह की गलती तो सैमसंग में नहीं कर रही है। अगर आप भी 1,75,000 खर्च करके इस फोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो फिलहाल मैं आपको यही सलाह दूंगी कि आपको कुछ दिन का और इंतजार करना चाहिए।
क्योंकि, सैमसंग की ओर से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है। अगर ऐसे और भी मामले देखने को मिलते हैं तो हो सकता है कि आप अपने पैसे गंवा दें।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 Ultra में मिलेगा ऐसा फीचर, iPhone यूज़र्स भी रह जाएंगे हैरान