अगर आप Google का फोल्डेबल डिस्प्ले वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये आपके लिए एक अच्छी ख़बर हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि, फ्लिपकार्ट पर तगड़ा ऑफर मिल रहा है। जी हां, बता दें कि, Google ने पिछले साल अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन Google Pixel 9 Pro Fold को मार्केट में लॉन्च किया था। जो कि आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
ग्राहक इस स्मार्टफोन पर बैंक ऑफर के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी पा सकते हैं। यहां हम आपको Google Pixel 9 Pro Fold पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Google Pixel 9 Pro Fold Price & Offers
Google Pixel 9 Pro Fold काफी शानदार है। जिसमें आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स देखने को मिल जाएगा। बात करें कीमत की तो, वे इस प्रकार है। जैसे कि, 16GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 99,999 रुपये में लिस्ट किया गया है जो कि अगस्त, 2024 में 1,72,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| मॉडल | Google Pixel 9 Pro Fold |
| RAM + स्टोरेज | 16GB RAM + 256GB |
| लॉन्च कीमत (अगस्त 2024) | ₹1,72,999 |
| मौजूदा कीमत (Flipkart) | ₹99,999 |
| बैंक ऑफर | Bajaj Finserv Insta EMI कार्ड पर ₹400 तक की छूट |
| बैंक ऑफर के बाद कीमत | ₹99,599 |
| एक्सचेंज ऑफर | पुराने फोन पर ₹62,400 तक की बचत |
| अतिरिक्त एक्सचेंज लाभ | चुनिंदा मॉडल पर ₹5,000 तक अतिरिक्त |
| ऑफर नोट | एक्सचेंज लाभ फोन की कंडीशन पर निर्भर |
बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट बजाज फिनसर्व इंस्टा ईएमआई कार्ड से फोन का ट्रांजैक्शन करने पर आपको फ्लैट 400 रुपये तक का छूट मिल जाएगा। जिसके बाद इस फोन की इस फोन की प्रभावी कीमत 99,599 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 62,400 रुपये की बचत हो सकती है। इसके अलावा चुनिंदा मॉडल पर 5000 रुपये अतिरिक्त बचत शामिल हैं। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले डिवाइस की मौजूदा स्थिति पर निर्भर करता है।
Google Pixel 9 Pro Fold Specifications
Google Pixel 9 Pro Fold में आपको 8 इंच की एलटीपीओ ओएलईडी सुपर एक्टुआ फ्लैक्स इनर डिस्प्ले मिल जाएगा। जिसका रेजोल्यूशन 2076×2152 पिक्सल और 120Hz का रिफ्रेश रेट और 2,700 निट्स तक का पीक ब्राइटनेस मिल जाएगा।

जबकि, 6.3 इंच की ओएलईडी सुपर एक्टुआ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080×2,424 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,700 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में Google Tensor G4 चिपसेट के साथ Titan M2 सिक्योरिटी चिप शामिल है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
| फीचर | डिटेल्स |
|---|---|
| इनर डिस्प्ले | 8 इंच LTPO OLED Super Actua Flex |
| इनर डिस्प्ले रेजोल्यूशन | 2076 × 2152 पिक्सल |
| इनर रिफ्रेश रेट | 120Hz |
| इनर पीक ब्राइटनेस | 2,700 निट्स |
| आउटर डिस्प्ले | 6.3 इंच OLED Super Actua |
| आउटर डिस्प्ले रेजोल्यूशन | 1080 × 2424 पिक्सल |
| आउटर रिफ्रेश रेट | 120Hz |
| आउटर पीक ब्राइटनेस | 2,700 निट्स |
| प्रोसेसर | Google Tensor G4 |
| सिक्योरिटी चिप | Titan M2 |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 16 |
| रियर कैमरा (वाइड) | 48MP |
| रियर कैमरा (अल्ट्रा-वाइड) | 10.5MP (ऑटोफोकस) |
| रियर कैमरा (टेलीफोटो) | 10.8MP |
| फ्रंट कैमरा | 10MP + 10MP |
| बैटरी | 4,650mAh |
| फास्ट चार्जिंग | 45W |
| कनेक्टिविटी | 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.3, NFC, GPS |
| पोर्ट | USB Type-C 3.2 |
बात करें कैमरा सेटअप की तो, Pixel 9 Pro Fold के रियर में आपको 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, ऑटोफोकस में 10.5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा जबकि, 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। जबकि, फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का पहला फ्रंट कैमरा और 10 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी बैकअप के लिए इस फोन में 4,650mAh बैटरी दी गई है, जो कि 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी 3.2 टाइप सी पोर्ट शामिल हैं।
लेखक की राय
Google Pixel 9 Pro Fold मौजूदा ऑफर के साथ प्रीमियम फोल्डेबल फोन चाहने वालों के लिए शानदार डील है। 8-इंच इनर डिस्प्ले, दमदार Tensor G4 चिप और बेहतरीन कैमरा इसकी बड़ी ताकत हैं। एक्सचेंज और बैंक ऑफर इसे और आकर्षक बनाते हैं। हालांकि कीमत अभी भी ऊंची है, लेकिन Google अनुभव चाहने वालों के लिए यह एक मजबूत विकल्प है।
यह भी पढ़ें: POCO Pad M1 का जबरदस्त लीक! स्पेसिफिकेशन देखकर आप भी रह जाएंगे दंग!













