HMD ने भारतीय मार्केट में अपना नया HMD Touch 4G लॉन्च कर दिया है, जो पुराने Nokia डिज़ाइन्स की याद दिलाता है। यह फोन 3.2 इंच टच डिस्प्ले, 30 घंटे की बैटरी लाइफ, और USB-C चार्जिंग के साथ आता है। यह फ़ोन RTOS पर चलता है और इसमें 4G कनेक्टिविटी, वीडियो कॉल, Wi-Fi हॉटस्पॉट और कई आधुनिक फीचर्स मौजूद हैं।
HMD Touch 4G का डिज़ाइन भी काफ़ी यूनिक है। यह पीछे सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल और मेटल यूनिबॉडी के साथ आया है। यूज़र्स को यह पुराने Nokia फोन्स की याद दिला रहा है। तो चलिए इसके फीचर्स से जुड़ी पूरी जानकारी बताते हैं…..
HMD Touch 4G के प्रमुख स्पेसिफिकेशन:
HMD Touch 4G एक बजट फ्रेंडली 4G फोन है, जो 3.2 इंच QVGA टच डिस्प्ले, Unisoc T107 प्रोसेसर, 64MB रैम और 128MB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।
इसमें Dual SIM सपोर्ट मिलता है। कैमरा की बात करें तो रियर 2MP कैमरा और फ्रंट 0.3MP सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन RTOS Touch Interface पर चलता है और इसमें 1950mAh बैटरी है, जो 30 घंटे की बैटरी लाइफ देती है।

कनेक्टिविटी के लिए यह 4G LTE, VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS और Beidou सपोर्ट करता है। इसके अलावा FM रेडियो, MP3 प्लेयर, 3.5mm हेडफोन जैक और USB Type-C जैसी सुविधाएं भी हैं। फोन Cyan और Dark Blue रंग विकल्प में उपलब्ध है। इसका वजन 100 ग्राम और मोटाई 10.85mm है। इसे सुरक्षा के मामले में IP52 रेटिंग मिली है।
HMD Touch 4G की कीमत
HMD Touch 4G की कीमत ₹3,999 है। इसे HMD की आधिकारिक वेबसाइट और दूसरे ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स टेबल:
डिस्प्ले | 3.2 इंच QVGA टच स्क्रीन |
प्रोसेसर | Unisoc T107 |
रैम | 64MB |
इंटरनल स्टोरेज | 128MB (32GB तक माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट) |
सिम सपोर्ट | Dual SIM |
रियर कैमरा | 2MP |
फ्रंट कैमरा | 0.3MP |
ऑपरेटिंग सिस्टम | RTOS Touch Interface |
बैटरी | 1950mAh (30 घंटे बैटरी लाइफ) |
कनेक्टिविटी | 4G LTE, VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS, Beidou |
अन्य फीचर्स | FM रेडियो, MP3 प्लेयर, 3.5mm जैक, USB Type-C |
रंग विकल्प | Cyan, Dark Blue |
वजन | 100 ग्राम |
मोटाई | 10.85mm |
सुरक्षा रेटिंग | IP52 |
मेरी राय
HMD Touch 4G एक बजट फ्रेंडली 4G फोन है, जो पुराने Nokia डिज़ाइन और आधुनिक फीचर्स का अच्छा मेल पेश करता है। यह फोन साधारण यूज़र्स के लिए बढ़िया है, जो 4G इंटरनेट, वीडियो कॉल और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं।
हालांकि Xiaomi या Realme जैसे स्मार्टफोन्स की तुलना में देखें तो रैम और स्टोरेज कम है, लेकिन इसकी टच स्क्रीन, लंबी बैटरी और क्लासिक डिज़ाइन इसे खास बना रहे हैं। यह पुराने Nokia प्रेमियों और बजट फोन यूज़र्स को आकर्षित कर सकता है।
यह भी पढ़ें : India Mobile Congress 2025: PM मोदी ने किया उद्घाटन, बोले- भारत में 1GB डेटा की कीमत 1 कप चाय से भी कम