चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द ही मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। देखा जाए तो, Honor 400 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सूत्रों के अनुसार,Honor 500 सीरीज को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में हाल ही में लॉन्च किए गए Apple के iPhone Air जैसा डिजाइन देखने को मिल सकता है।
Honor 400 को मिला है अच्छा रिस्पांस
Honor के प्रेसिडेंट (सेल्स एंड सर्विस), Wang Ban ने यह जानकारी दी है कि, इंटरनेशनल लेवल पर Honor 400 सीरीज की शिपमेंट्स 60 लाख यूनिट्स से अधिक की हो गई है। जो कि अच्छा संकेत देता है। जबकि, इस वर्ष मई में ऑनर400 सीरीज को लॉन्च किया गया था।
जानकारी के लिए बता दें कि, इस स्मार्टफोन सीरीज में Honor 400 और 400 Pro शामिल हैं। Honor 400 की चीन में सेल्स Honor 300 सीरीज की तुलना में लगभग 195 प्रतिशत और Honor 200 सीरीज की तुलना में लगभग 138 प्रतिशत अधिक रही है। इंटरनेशनल मार्केट में Honor 400 सीरीज की सेल्स कंपनी की पिछली स्मार्टफोन सीरीज से दो से तीन गुणा अधिक है।
Honor 400 Specification
इसके साथ ही कंपनी ने Honor 500 सीरीज का भी टीजर भी लागू कर दिया है। Honor 400 और 400 Pro में आपको 6.55 इंच का FHD+ 120Hz OLED फ्लैट डिस्प्ले मिल जाएगा। वहीं, इन दोनों स्मार्टफोन्स में आपको 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और इनके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
| विवरण | Honor 400 | Honor 400 Pro |
|---|---|---|
| डिस्प्ले | 6.55 इंच FHD+ OLED, 120Hz रिफ्रेश रेट | 6.55 इंच FHD+ OLED, 120Hz रिफ्रेश रेट |
| प्रोसेसर (Processor) | Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 | Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 |
| रियर कैमरा (Rear Camera) | 200MP प्राइमरी कैमरा | 200MP प्राइमरी कैमरा |
| फ्रंट कैमरा (Front Camera) | 50MP सेल्फी कैमरा | 50MP सेल्फी कैमरा |
| बैटरी (Battery) | 7,200 mAh | 7,200 mAh |
| ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) | Android 15 आधारित MagicOS 9.0 | Android 15 आधारित MagicOS 9.0 |
| अन्य जानकारी | कंपनी ने Honor 500 सीरीज का टीज़र भी जारी किया है | कंपनी ने Honor 500 सीरीज का टीज़र भी जारी किया है |
बता दें कि, Honor 400 और 400 Pro में आपको 7,200 mAh की बड़ी बैटरी मिल जाएगी। खास बात यह है कि, ऑनर 400 में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 और Honor 400 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 का इस्तेमाल किया गया है। ये दोनों स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड है। जो MagicOS 9.0 पर काम करता हैं।
Honor 500 Specifications

इस स्मार्टफोन सीरीज में ऑनर 400 Smart 5G को भी शामिल किया जा सकता है। हाल ही में टेलीकॉम ऑपरेटर Orange की वेबसाइट पर ऑनर 400 Smart 5G को देखा गया था। इसमें स्क्वेयर शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है।
| विवरण | Honor 400 Smart 5G | Honor 500 सीरीज (अपकमिंग) |
|---|---|---|
| लिस्टिंग | Orange की वेबसाइट पर देखा गया | जल्द लॉन्च होने की संभावना |
| कैमरा मॉड्यूल | स्क्वेयर शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल | 200MP रियर कैमरा (Honor 500) |
| डिस्प्ले | जानकारी उपलब्ध नहीं | 6.5 इंच डिस्प्ले (Honor 500) |
| मॉडल्स | Honor 400 Smart 5G | Honor 500 और Honor 500 Pro |
| सीरीज की स्थिति | Honor 400 सीरीज का हिस्सा | Honor 400 सीरीज का अपग्रेड वर्जन |
| लॉन्च अपडेट | अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं | जल्द मार्केट में लॉन्च होने की उम्मीद |
कंपनी की Honor 500 सीरीज को भी जल्द मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, यह Honor 400 सीरीज का अपग्रेड वर्जन है। जबकि,आगामी स्मार्टफोन सीरीज में आपको Honor 500 और Honor 500 Pro देखने को मिल सकता है। वहीं, इस स्मार्टफोन सीरीज के Honor 500 में 6.5 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है।
लेखक की राय
Honor ने 400 सीरीज के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया है, और अब 500 सीरीज के लिए ग्राहकों में उत्सुकता बढ़ गई है। नए डिजाइन, दमदार कैमरा और शक्तिशाली प्रोसेसर के साथ यह सीरीज मार्केट में कड़ी टक्कर देने वाली है। Honor 500 सीरीज का iPhone Air जैसा डिजाइन इसे और आकर्षक बना सकता है। कुल मिलाकर, Honor अपने प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में मजबूती से वापसी करता नजर आ रहा है।












