Honor X70 अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को लेकर लोग बेहद उत्साहित है। बात दें कि, कंपनी फोन के डिजाइन और कलर्स को लेकर सारी जानकारी शेयर कर दी है। वहीं इसमें तगड़ा प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो Snapdragon 6 Gen 4 है। Honor के फोन में 8,300mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जो लंबा बैकअप देने वाली है।
कब किया जाएगा लॉन्च ?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, Honor X70 को 15 जुलाई को केवल चीन में लॉन्च किया जाएगा। वहीं कंपनी अपने ऑनलाइन स्टोर के जरिए इसकी प्री बुकिंग स्टार्ट कर दी है। Honor के इस फोन को व्हाइट, ग्रीन, रेड और ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जाएगा।

Honor X70 में कंपनी 8,300mAh की बड़ी बैटरी दी है। जो कि ‘Qinghai Lake’ है। यह 80 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और इसी के साथ 80 वॉट वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। यह फोन MagicOS 9.0 पर काम करेगा।
Honor X70 के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)
Honor X70 स्मार्टफोन में आपको 6.79 इंच का शानदार डिस्प्ले मिलेगा जो 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। इसी के साथ इसमें Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। इस फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है और बात की जाए फ्रंट और सेल्फी कैमरे की तो यहां भी आपको 8MP का दमदार कैमरा मिलेगा।
| फचर | विवरण |
|---|---|
| डिस्प्ले साइज | 6.79 इंच, 1.5K रिजॉल्यूशन |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 |
| रियर कैमरा | 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा |
| फ्रंट कैमरा | 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा |
| थिकनेस (12GB/256GB) | 7.7 mm |
| वजन (12GB/256GB) | 193 ग्राम |
| थिकनेस (512GB वेरिएंट) | 7.9 mm |
| वजन (512GB वेरिएंट) | 199 ग्राम |
| रैम | 12GB |
| स्टोरेज ऑप्शन्स | 256GB / 512GB |
इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.7 mm है और भार लगभग आपको 193 ग्राम देखने को मिल सकता है। इस फोन में आपको 12GB रैम मिलेगा। बात की जाए स्टोरेज की तो इसमें आपको 256 GB और 512 GB का स्टोरेज मिलेगा। वहीं 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट की थिकनेस 7.9mm है। भार लगभग 199 ग्राम है।
इस महीने की शुरुवात में Honor ने Magic V5 को मार्केट में पेश किया था। वहीं इस फोल्डेबल फोन में में 7.95 इंच 2K रिजॉल्यूशन मिलेगा। बात की जाए इनर डिस्पले की तो वह आपको 6.45 इंच LTPO OLED मिलेगा। इसमें भी Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। इस फोन में 5000 निट्स का पिक ब्राइटनेस मिल जाएगा जिससे आप धूप में भी अपने फोन को आसानी से चला सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Honor X9C 5G भारत में लॉन्च आज, मिलेगा 108MP कैमरा और दमदार फीचर्स













