Honor ने अपना नया स्मार्टफोन Honor X7d 5G को लॉन्च कर दिया है। वहीं कंपनी की X सीरीज में यह नया वेरिएंट है। इस स्मार्टफोन में आपको 6.77 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। वहीं इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 3 का इस्तेमाल किया गया है। Honor X7d 5G की 6,500 mAh की बैटरी 35 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
बता दें कि, इस स्मार्टफोन Honor की मलेशिया में वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। लेकिन अभी तक कंपनी ने इसकी प्राइसिंग और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, इस फोन में आपको 6GB के RAM और 128GB की स्टोरेज मिल जाएगी। इसे Desert Gold और Velvet Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
Honor X7d 5G के स्पेसिफिकेशंस
डुअल सिम वाले इस स्मार्टफोन में आपको 6.77 इंच HD+ (720 × 1,610 पिक्सल्स) TFT LCD पैनल 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Honor X7d 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जबकि, इसके 4G वेरिएंट में Snapdragon 685 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
इस स्मार्टफोन में आपको Adreno A619 GPU भी मिलेगा। Honor X7d 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसमें f/2.4 अपार्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।

| स्पेसिफिकेशन | विवरण |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.77 इंच HD+ (720 × 1610 पिक्सल) TFT LCD, 120Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स पीक ब्राइटनेस |
| प्रोसेसर | Snapdragon 6s Gen 3 (5G) / Snapdragon 685 (4G) |
| GPU | Adreno A619 |
| रियर कैमरा | 50MP (f/1.8) प्राइमरी + 2MP (f/2.4) डेप्थ कैमरा |
| फ्रंट कैमरा | 5MP |
| AI फीचर्स | आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फीचर्स |
| फिजिकल बटन | साइड बटन, सिंगल प्रेस से कमांड्स/ऐप लॉन्च |
| कनेक्टिविटी | Bluetooth, GPS, NFC, USB Type-C |
| सेंसर | एंबिएंट लाइट, एक्सेलरोमीटर, कम्पास, ग्रेविटी सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर |
| सिक्योरिटी | फिंगरप्रिंट सेंसर |
| ऑडियो | डुअल स्टीरियो स्पीकर्स |
| बैटरी | 6,500mAh, 35W फास्ट चार्जिंग |
| साइज | 166.89 × 76.8 × 8.24 mm |
| वजन | लगभग 206 ग्राम |
| सीरीज अपडेट | Honor Magic 8 सीरीज जल्द लॉन्च (Magic 7 सीरीज का सक्सेसर) |
इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स मिल जाएंगे। इसी के साथ इसमें आपको फिजिकल साइड बटन मिल जाएगा। जिससे यूजर्स सिंगल प्रेस के साथ कमांड्स और ऐप्स को शुरू कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए सारे ऑप्शन मिलेंगे जो एक फ्लैगशिप फोन में देखने को मिल जाता है। जैसे कि Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलरोमीटर, कम्पास, ग्रेविटी सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।
Honor X7d 5G में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिेंट सेंसर है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी 35 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Honor X7d 5G का साइज 166.89 × 76.8 × 8.24 mm और भार लगभग 206 ग्राम का है। Honor की Magic 8 सीरीज को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष अक्टूबर में चीन में पेश की गई कंपनी की Magic 7 सीरीज की जगह लेगी।
यह भी पढ़ें: Pixel Watch 4 दमदार अपग्रेड्स के साथ हुआ लॉन्च: जानें कीमत, डिज़ाइन और स्पेशल फीचर्स!











