अगर आप भी फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं जिसकी कीमत भी कम हो और परफॉमेंस भी शानदार तो यह खबर आपके लिए हैं। क्योंकि, 12000 के अंदर Redmi 13 5G आपके लिए सबसे जबरदस्त ऑप्शन हैं। Redmi 13 5G में आपको एक तगड़ा प्रोसेसर मिलने वाला है। जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 AE है। यह ऑफर आपको फ्लिपकार्ट वेबसाइट पर मिलेगा। चलिए जानते हैं इस फोन के बारे में विस्तार से…
Redmi 13 5G Price & Offers
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, फ्लिपकार्ट पर Redmi 13 5G का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट वाला फोन आपको 12,499 रुपये में आसानी से मिल जाएगा। इस फोन को बीते साल ही लॉन्च किया गया था। जिसकी कीमत 13,999 रुपए थी। लेकिन अब यहां आपको बैंक से भी ऑफर मिलेगा।
अगर आप IDFC और सिग्नेचर डेबिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो आपको तुरंत 5% का भुगतान मिलेगा। मतलब कि (750 रुपए ) तक मिलेगा। जिसके बाद इस फोन की कीमत 11,874 रूपए हो जाएगी

Redmi 13 5G Specifications
फ़ीचर | विवरण (Details) |
---|---|
मॉडल नाम | Redmi 13 5G |
डिस्प्ले | 6.79 इंच FHD+ LCD, 120Hz रिफ्रेश रेट |
प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 SoC |
रैम व स्टोरेज | 6GB/128GB और 8GB/128GB वेरिएंट्स |
कैमरा (रियर) | 108MP प्राइमरी + 2MP डेप्थ सेंसर |
कैमरा (फ्रंट) | 13MP सेल्फी कैमरा |
बैटरी | 5030mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
OS | Android 14 पर आधारित MIUI 14 |
नेटवर्क | 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, USB-C |
अन्य फीचर्स | साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP53 रेटिंग |
पुरानी कीमत | ₹13,999 (6GB) / ₹15,499 (8GB) |
नई कीमत | ₹11,799 (6GB) / ₹13,499 (8GB) |
छूट की राशि | ₹2,200 तक |
सेल प्लेटफॉर्म | Amazon, Flipkart, Mi.com |
Redmi 13 5G फोन में आपको एक शानदार डिस्प्ले मिल जाएगा। जो 6.79 इंच का है। इसमें आपको FHD+ LCD डिस्प्ले भी देखने को मिलेगा। बात की जाए रेजोल्यूशन की तो इसमें आपको 2460 x 1080 पिक्सल और वहीं बात की जाए रिफ्रेश रेट किन्तु वो आपको 120Hz का मिलेगा। फोन में आपको पीक ब्राइटनेस 550निट्स मिलेगा। फोन की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए इसमें आपको गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। जिससे आपका फोन लंबे समय तक चलेगा।
Redmi 13 5G में तगड़ा प्रोसेसर मिलेगा। जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 AE है। इस फोन की सबसे खास बात यह है कि इस फोन के स्टोरेज को आप 1TB तक आराम से बढ़ा सकते हैं।यह फोन एंड्रॉयड 14 पर आधारित है।
Redmi 13 5G कैमरा
Redmi 13 5G फोन में अगर कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें आपको 108MP का शानदार रियर कैमरा मिल जाएगा। और 2 MP का माइक्रो कैमरा मिल जायेगा। बात की जाए वीडियो कॉलिंग और सेल्फी कैमरा की तो इसमें आपको 13 MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन में आपको 5,030mAh का दमदार बैटरी बैकअप दिया जा रहा है। जो 33 वॉट चार्जिंग को स्पोर्ट करता है। इसमें आपको सबकुछ मिलेगा जो एक कीमती और दमदार फोन में होता है।