---Advertisement---

Huawei Mate 70 Air अक्टूबर अंत में होगा लॉन्च! iPhone Air को देगा कड़ी टक्कर

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Huawei Mate 70 Air

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Apple iPhone Air के बाद Huawei भी अपना अल्ट्रा थिन फोन आने की तैयारी में है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि, कंपनी Huawei Mate 70 Air पर काम कर रही है। कंपनी का यह अपकमिंग फोन चीन की एक महत्वपूर्ण वेबसाइट पर देखा गया है।

वहीं, इस फोन को लेकर एक लेटेस्ट लीक भी सामने आई है। जिससे यह पता चलता है कि यह फोन बहुत जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं Huawei Mate 70 Air के अल्ट्रा थिन फोन के बारे में और क्या जानकारी सामने आई है और कैसे होंगे इसके फीचर्स।

Huawei Mate 70 Air देगा इस फोन को टक्कर

Huawei Mate 70 Air हुवावे की ओर से अगला फोन हो सकता है जो iPhone Air को टक्कर दे सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि, फोन China Telecom पर इससे पहले नजर भी आ चुका है। वहीं, अब इस फोन की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में लीक में भी खुलासा हो गया है।

फीचरविवरण
प्रोडक्ट का नामHuawei Mate 70 Air
ब्रांडHuawei
देखा गया प्लेटफॉर्मChina Telecom वेबसाइट
लीक स्रोतWeibo ब्लॉगर Fixed Focus Digital और Panda is very bald
लॉन्च टाइमलाइनअक्टूबर 2025 के अंत में
संभावित लॉन्च डेट29 अक्टूबर 2025 (लीक अनुसार)
मोटाईलगभग 6.x mm (बहुत पतला डिज़ाइन)
सिम सपोर्टकेवल फिजिकल SIM वेरिएंट, eSIM सपोर्ट नहीं
प्रतिद्वंदीApple iPhone Air
eSIM बनाम Physical SIM जानकारीHuawei Mate 70 Air – केवल फिजिकल सिम; iPhone Air – केवल eSIM (जिससे चीन में यूज़र्स को दिक्कतें हुईं)
बाज़ार स्थितिफिलहाल केवल चीन में लॉन्च की उम्मीद
मुख्य आकर्षणअल्ट्रा-स्लिम बॉडी, फिजिकल SIM सपोर्ट, iPhone Air को टक्कर देने वाला डिज़ाइन

Weibo पर पॉपुलर ब्लॉगर Fixed Focus Digital के मुताबिक, Mate 70 Air इस महीने के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन की मोटाई मात्र 6.x mm बताई गई है। एक अन्य टिप्स्टर Panda is very bald का दावा है कि फोन 29 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है।

Huawei Mate 70 Air

लीक के मुताबिक, हुवावे इस फोन को केवल फिजिकल सिम वेरिएंट के साथ पेश करेगी। बता दें कि, इसमें आपको eSIM वेरिएंट नहीं देखने को मिलेगा। इसके उलट Apple iPhone Air में केवल eSIM वेरिएंट को लॉन्च किया गया था। वहीं, चीन में इसके यूजर्स को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा था। चीन में अभी बहुत कम लोगों ने ई-सिम को अपनाया है।

Huawei Mate 70 Air स्पेसिफिकेशन

Mate 70 Air के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में आपको 6.9 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल जाएगा।जिसका 18.8:9 का आस्पेक्ट रेश्यो आ सकता है। कथित तौर पर देखा जाए तो, इस फोन में 1/1.3 इंच का मेन सेंसर मिल सकता है जिसे कंपनी ने red maple लेंस कहा है।

यह कैमरा कंपनी के सिग्नेचर सर्कुलर XMAGE कैमरा मॉड्यूल में फिट होगा। फोन को कंपनी दो कंफिग्रेशन- 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज, और 12 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज में पेश कर सकती है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स HarmonyOS 5 के साथ आ सकता है।

लेखक की राय

Huawei Mate 70 Air अपने अल्ट्रा थिन डिज़ाइन और प्रीमियम बिल्ड के साथ iPhone Air को कड़ी टक्कर देने की क्षमता रखता है। HarmonyOS 5, XMAGE कैमरा और दमदार कॉन्फिग्रेशन इसे हाई-एंड सेगमेंट में आकर्षक विकल्प बना सकते हैं। eSIM की बजाय फिजिकल सिम सपोर्ट देना चीनी बाजार के लिए समझदारी भरा कदम है। कुल मिलाकर, यह फोन डिजाइन और परफॉर्मेंस दोनों में Huawei की तकनीकी ताकत को फिर से साबित कर सकता है।

यह भी पढ़ें: Huawei Petal Maps ने लॉन्च किया ऑफलाइन मैप सपोर्ट, इंटरनेट बिना भी मिलेगा सही रास्ता!

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment