---Advertisement---

Huawei Mate XTs: नए ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन में चार कलर्स के ऑप्शन, अगले महीने लॉन्च

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Huawei Mate XTs

Next 1,000 Followers Get Early Bird Deals – Don’t Miss Out!

Join Now

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Huawei बहुत जल्द अपना बेहतरीन स्मार्टफोन जो कि, Huawei Mate XTs है। जिसे बहुत जल्द चीन में लॉन्च कर दिया जाएगा। यह एक नया ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन है। जिसे लेकर लोगों के बीच काफी क्रेज है। खास बात यह है कि, इसे कई कलर और बेहतरीन स्टोरेज, फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं यह फोन Mate XT Ultimate Design का अपग्रेड वर्जन होगा। तो चलिए जानते हैं Huawei Mate XTs स्मार्टफोन के बारे में..

Huawei Mate XTs कब होगा लॉन्च?

इस स्मार्टफोन को चीन में 4 सितंबर को पेश कर दिया जाएगा। वहीं Huawei ने इसके लिए प्री-रिजर्वेशन भी शुरू कर दिया है। बताते चलें कि, चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर कंपनी की ओर से दिए गए टीजर्स में इसका डिजाइन देखने को मिला है।

Huawei Mate XTs को 16 GB + 256 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के RAM और स्टोरेज के देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि, इस स्मार्टफोन को कई कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। जो कि, White, Hibiscus, Ruihong और Dark Black कलर है।

Huawei Mate XTs Features

Huawei Mate XTs में स्टाइलस के लिए भी सपोर्ट मिलेगा। इसके कैमरा आइलैंड में चार कैमरा के साथ सेंटर में वर्टिकल तरीके से लगा पिल शेप वाला LED फ्लैश देखने को मिलेगा। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने इस फोन को लेकर यह बताया है कि, इस स्मार्टफोन में Huawei का प्रॉपराइटरी Kirin 9020 चिपसेट मिलेगा।

Huawei Mate XTs

बता दें कि, फिलहाल ही में लॉन्च की गई कंपनी की Pura 80 सीरीज में भी इस चिपसेट का इस्तेमाल किया गया था। इस टिप्सटर ने कहा है कि Huawei Mate XTs में सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए सपोर्ट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में वेरिएबल अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल सकता है। इसमें ‘Red Maple’ इमेजिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है।

Huawei Mate XTs स्क्रीन

पिछले वर्ष सितंबर में Huawei ने पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT Ultimate Design लॉन्च किया था। जानकारी के लिए बता दें कि, यह EMUI 14.2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। जबकि, इस ट्रिपल फोल्ड फोन की स्क्रीन जब अनफोल्ड किया जाता है तो वह 10.2 इंच (3,184 x 2,232 पिक्सल) कि हो जाता है।

वहीं Mate XT Ultimate Design की फ्लेक्सिबल LTPO OLED स्क्रीन एक बार फोल्ड करने पर 7.9 इंच (2,048 x 2,232 पिक्सल) और दूसरी बार फोल्ड करने पर 6.4 इंच (1,008 x 2,232 पिक्सल) की है। आप सभी को बता दें कि, इस साल फरवरी में कंपनी ने Mate XT Ultimate Design को इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया था। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की भी ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना है।

यह भी पढ़ें: iQOO Neo 10R 5G: 50MP कैमरा और 6400mAh बैटरी पर बंपर छूट, अभी चेक करें डील

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment