---Advertisement---

Huawei Nova Flip S Launch: नया फोल्डेबल फोन 50MP कैमरा और 4400mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Huawei Nova Flip SHuawei Nova Flip S

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Huawei Nova Flip S को कंपनी ने चीन में पेश कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि, यह हुवावे का एक फ्लिप स्मार्टफोन है जिसका Nova Flip मॉडल कंपनी ने अगस्त 2024 में ही लॉन्च कर दी थी। वहीं, अब इसका नया मॉडल पेश किया गया है जो अफॉर्डेबल प्राइस और नए कलर वेरिएंट्स के साथ मार्केट में उतारा गया है। बता दें कि, इस फोन में आपको 4400mAh की बैटरी मिल जाएगी।

जिसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया गया है। इसी के साथ, सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कवर स्क्रीन 2.14 इंच की है और मेन स्क्रीन 6.94 इंच की है जो कि एक फोल्डेबल डिस्प्ले है। फोन में Kirin 8000 चिपसेट दिया गया है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।

Huawei Nova Flip S Price, Availability

Huawei Nova Flip S काफ़ी दमदार स्मार्टफोन है। बात करें कीमत की तो, 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,388 (करीब 41,900 रुपये) है, वहीं, 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,688 (करीब 45,600 रुपये) है। खास बात है कि, इसे कई कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। जो कि, न्यू ग्रीन, ज़ीरो व्हाइट, सकुरा पिंक, स्टार ब्लैक, स्काई ब्लू और फेदर सैंड ब्लैक (चीनी से अनुवादित) है।

Huawei Nova Flip S Specifications, Features

Huawei Nova Flip S

Huawei Nova Flip S स्मार्टफोन में आपको 6.94 इंच का फुल-एचडी+ (2690×1136 पिक्सल) OLED फोल्डेबल मेन डिस्प्ले मिल जाएगा। जिसमें आपको 2.14 इंच का OLED कवर डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, कवर स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 480×480 पिक्सल है।

फ़ीचरविवरण
डिस्प्ले (मुख्य)6.94 इंच फुल HD+ OLED फोल्डेबल स्क्रीन (2690×1136 पिक्सल)
कवर डिस्प्ले2.14 इंच OLED (480×480 पिक्सल)
कलर गैमटP3 वाइड कलर गैमट सपोर्ट
रिफ्रेश रेट120Hz LTPO एडेप्टिव रिफ्रेश रेट
PWM डिमिंग1440Hz हाई-फ़्रीक्वेंसी PWM डिमिंग
टच सैंपलिंग रेट300Hz
प्रोसेसर (अपेक्षित)Kirin 8000 चिपसेट
RAMजानकारी उपलब्ध नहीं (अपेक्षित: 8GB/12GB)
स्टोरेज512GB तक
ऑपरेटिंग सिस्टमHarmonyOS 5.1
मुख्य विशेषताएँफोल्डेबल OLED डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट, स्मूथ विजुअल्स

Huawei Nova Flip S खासियत यह है कि मेन स्क्रीन P3 वाइड कलर गैमट को सपोर्ट करती है जिसमें 120Hz तक का LTPO एडेप्टिव रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 1440Hz हाई-फ़्रीक्वेंसी PWM डिमिंग है। स्मूथ और रिस्पॉन्सिव विजुअल्स के लिए 300Hz टच सैंपलिंग रेट इसमें दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, कंपनी की ओर से अभी तक फोन की रैम और प्रोसेसर के बारे में कोई भी खुलासा नहीं हुआ है। इसे लेकर रिपोर्ट्स कहती हैं कि इस फोन में स्टैंडर्ड Nova Flip मॉडल की तरह ही कंपनी ने Kirin 8000 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, इस फोन में आपको 512 जीबी तक का स्टोरेज मिल जाएगा। जो HarmonyOS 5.1 पर काम करता है।

कैमरा

बात करें कैमरा की तो फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल जाएगा। साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा भी दिया गया है। फोन के कैमरे की यही खासियत है कि, मेन कैमरा 4K रिजॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड आप आसानी से कर सकते हैं। जबकि, भीतरी स्क्रीन पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Huawei Nova Flip S में 4,400mAh की बैटरी दी गई है। जो 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस फोन को अनफोल्ड करने पर इसकी मोटाई 6.88mm हो जाएगी जबकि,
फोन का वजन 195 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

लेखक की राय

Huawei ने चीन में लॉन्च किया नया Nova Flip S फ्लिप स्मार्टफोन।
इसमें है 6.94 इंच फोल्डेबल डिस्प्ले और Kirin 8000 चिपसेट।
मिलती है 50MP डुअल कैमरा और 4400mAh बैटरी के साथ 66W फास्ट चार्जिंग।
कीमत शुरू CNY 3,388 (लगभग ₹41,900) से — कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध।

यह भी पढ़ें: Discord यूज़र डेटा लीक, थर्ड-पार्टी सर्विस हैक से उजागर हुए नाम, ईमेल और बिलिंग डिटेल्स!

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment