iPhone 14 को अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदने का आपके पास सुनहरा मौका है। बता दें कि, एप्पल का यह आईफोन लॉन्च प्राइस से लगभग आधी कीमत में मिल रहा है। जी हां चौक गए। बता दें कि,, यह ऑफर अमेजन या फ्लिपकार्ट पर नहीं मिल रहा है। क्योंकि, इस ऑफर का फायदा आपको रिलायंस डिजिटल पर मिलेगा। यहां यह आईफोन सबसे कम प्राइस में खरीदा जा सकेगा। कंपनी फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और EMI ऑफर भी दे रही है।
मिल रहा तगड़ा ऑफर
रिलायंस डिजिटल की वेबसाइट पर iPhone 14 को 48,403 रुपये की शुरुआती कीमत में देखा जा रहा है। इतना ही नहीं, इस आईफोन की खरीद पर आपको 3,000 रुपये तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिल जाएगा।
| विवरण | कीमत (रुपये में) |
|---|---|
| iPhone 14 की लॉन्च कीमत | ₹79,900 |
| रिलायंस डिजिटल पर लिस्टेड कीमत | ₹48,403 |
| इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट | ₹3,000 तक |
| डिस्काउंट के बाद प्रभावी कीमत | ₹45,403 |
| कुल कीमत में कटौती | लगभग ₹34,000 |
इस तरह से यह आईफोन 45,403 रुपये की शुरुआती कीमत पर अपने घर ला सकते हैं। बता दें कि, एप्पल ने इसे 79,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। इसकी कीमत में करीब 34,000 रुपये की कटौती कर दी गई है।
iPhone 14 के फीचर्स
एप्पल का यह नॉच डिस्प्ले फीचर वाला iPhone 14 तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 128GB, 256GB और 512GB के साथ आता है। जिसमें आपको 6.1 इंच का सुपर XDR रेटिना डिस्प्ले मिल जाएगा। जिसमें नॉच डिजाइन देखने को मिलेगा। वहीं, इस फोन का डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इस आईफोन में कंपनी ने A15 Bionic चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यह iOS 16 के साथ आता है, जिसे iOS 26 में अपग्रेड किया जा सकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि, इस आईफोन के बैक में आपको डुअल कैमरा सेटअप मिल जाएगा। जिसमें 12MP का मेन और 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। फोन का कैमरा प्रोट्रेट मोड और डेप्थ कंट्रोल फीचर से लैस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस वाले आईफोन में आपको 12MP का कैमरा मिल जाएगा।
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| मॉडल | Apple iPhone 14 |
| स्टोरेज वेरिएंट | 128GB, 256GB, 512GB |
| डिस्प्ले साइज | 6.1 इंच |
| डिस्प्ले टाइप | Super Retina XDR |
| डिजाइन | नॉच डिस्प्ले |
| रिफ्रेश रेट | 60Hz |
| प्रोसेसर | A15 Bionic चिपसेट |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | iOS 16 (iOS 26 तक अपग्रेडेबल) |
| रियर कैमरा | 12MP मेन + 12MP अल्ट्रा-वाइड |
| कैमरा फीचर्स | पोर्ट्रेट मोड, डेप्थ कंट्रोल |
| फ्रंट कैमरा | 12MP |
| चार्जिंग सपोर्ट | वायर्ड + वायरलेस |
| वायरलेस चार्जिंग | MagSafe, Qi2, Qi2 |
| सिक्योरिटी | Face ID |
| सेफ्टी फीचर्स | क्रैश डिटेक्शन |
| प्रोटेक्शन | वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ |
खास बात यह है कि, इस फोन में चार्जिंग के लिए वायर्ड और वायरलेस दोनों का सपोर्ट मिल जाता है। यह MagSafe, Qi2 और Qi2 वायरलेस चार्जिंग से लैस है। इसमें क्रैश डिटेक्शन, फेस आईडी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, यह वाटरप्रूप और डस्टप्रूफ फीचर से भी लैस है।
लेखक की राय
अगर आप भरोसेमंद और प्रीमियम iPhone कम बजट में लेना चाहते हैं, तो iPhone 14 इस समय एक शानदार डील साबित हो सकता है। A15 Bionic चिप, दमदार कैमरा और लंबा iOS सपोर्ट इसे आज भी प्रासंगिक बनाता है। हालांकि 60Hz डिस्प्ले और पुराना डिजाइन कुछ यूज़र्स को खल सकता है, लेकिन कीमत में बड़ी कटौती इसे वैल्यू-फॉर-मनी बनाती है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A06 5G: 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन ₹9,000 से भी सस्ता









