iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। तो यह खबर आपके लिए है क्योंकि, इस फोन पर इस वक्त धमाकेदार ऑफर चल रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप इस फोन को फ्लिपकार्ट या फिर एप्पल के ऑफिशल साइट पर से भी खरीद सकते हैं।
लेकिन अगर आपके पास पैसे भी नहीं है तो आप EMI का भी फायदा उठा सकते हैं। खास बात यह है कि, यह ऑफर यही तक सीमित नहीं रहने वाला है। चलिए जानते हैं डिस्काउंट के बारे में…
iPhone 16 Pro पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट ?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, iPhone 16 Pro की कीमत लगभग 1,19,900 रुपये से स्टार्ट होती है। वहीं यह 128GB वेरिएंट का मूल्य है। लेकिन अगर आप इस फोन को फ्लिपकार्ट से खरीदते हैं तो आपको 8% का छूट मिलेगा जिससे इस फोन की कीमत 1,09,900 हो जाएगी। वहीं अगर आप 256 GB वेरिएंट को फ्लिपकार्ट से खरीदते हैं तो इसकी कीमत 1,22,900 रुपए पड़ेगी।
वेरिएंट / मॉडल | ऑफर कीमत (Flipkart पर) |
---|---|
iPhone 16 Pro 128GB | ₹1,09,900 (8% छूट के बाद) |
iPhone 16 Pro 256GB | ₹1,22,900 |
iPhone 16 Pro Max 256GB | ₹1,32,900 (₹12,000 की छूट) |
iPhone 16 Pro Max 512GB | ₹1,57,900 (M.R.P ₹1,64,900) |
iPhone 16 Pro Max 1TB | ₹1,77,900 (M.R.P ₹1,84,900) |
खास बात यह है कि, यह ऑफर आपको ब्लैक टाइटेनियम, डेजर्ट टाइटेनियम, नैचुर्ल टाइटेनियम और वॉइट टाइटेनियम कलर पर देखने को मिलेगा। वहीं बात की जाए iPhone 16 Pro Max की तो इसकी शुरुवाती कीमत लगभग 1,44,900 रुपए थी। लेकिन अगर आप इस फोन को फ्लिपकार्ट से खरीदते हैं तो आपको यह 1,32,900 रुपए का पड़ेगा। यह कीमत 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है।

वहीं अगर आप 512GB स्टोरेज और 1TB स्टोरेज वेरिएंट को खरीदते हैं तो आपको यह दोनों फोन 57,900 रुपये और 1,77,900 रुपये में मिलेगा।
जबकि इन दोनों फोन की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये और 1,84,900 रुपये थी। आप इस कीमत से अंदाजा लगा सकते हैं कि आपको यहां दमदार छूट मिलने वाला है।
कितना मिलेगा एक्सचेंज ऑफर
आप iPhone 16 Pro फोन को और भी कम कीमत के साथ अपने घर ले सकते हैं आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अगर आप इन फोन को एक्सचेंज करते हैं तो आपको 48,150 की बचत हो सकती है। लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह है कि फोन का एक्सचेंज वैल्यू आपके फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी।
इसी के साथ iPhone पर बैंक तगड़ा ऑफर भी दे रहा है। जबकि उपभोक्ता को 5 फीसदी की छूट फ्लिपकार्ट Axix बैंक क्रेडिट कोर्ड पर भी मिल जाएगा। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको केवल 4,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 50: ₹20,000 में 256GB 5G स्मार्टफोन, Flipkart पर भारी डिस्काउंट