Phone 17 सीरीज का सभी लोगों को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि यह मॉडल अब कुछ महीने बाद लॉन्च होने वाला है। लेकिन इससे पहले ही ‘iPhone 17 Air‘ की चर्चा जोरो शोरो से होने लगी है। इसका कारण यही है कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जहां पर सीरीज का सरप्राइज बेंड टेस्ट किया जा रहा था।
इस वीडियो में ऐसा दिखाया जा रहा था कि एक व्यक्ति अपने हाथों से फोन पर काफी ज़ोर लगा रहा था l। जिसके बाद भी फोन पर कोई खरोच नहीं आया। आपकी जानकारी के लिए बता दे, iPhone 17 Air अब तक का सबसे पतला आईफोन है जिसे लेकर लोगों में क्रेज दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इस फोन की मोटाई सिर्फ 5.5 mm है।
X पर वीडियो हुआ वायरल
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, इस वीडियो में ‘iPhone 17 Air’ का बेंड टेस्ट दिखाया गया है उसमें केवल दो हाथों का प्रयोग नहीं किया गया है बल्कि टेबल का भी सहारा लिया गया है और आधे फोन को टेबल पर रखा गया है और और आधे को हवा में रखते हुए उसे पर पूरा जोर लगाया गया जिसके बाद भी iPhone 17 Air’ डैमेज नहीं हुआ। जो कि यह वीडियो इस बात की ओर इशारा करता है कि फोन भले ही पतला है लेकिन सबसे ज्यादा मजबूत है।
2014 में कॉन्ट्रोवर्सी का करना पड़ा सामना
2014 एक ऐसा समय था जहां पर iPhone 6 Plus और Apple कम्पनी को ‘Bendgate’ कॉन्ट्रोवर्सी का सामना करना पड़ा था। इसके पीछे का कारण सिर्फ यही था कि यह फोन आसानी से मुड़ जाता था। लेकिन इस बार इस वीडियो में एप्पल कंपनी ने दिखा दिया है कि यह iPhone 17 Air’ फोन पतला जरूर है लेकिन मुड़ने की शिकायत नहीं मिलेगी।
सितंबर में लॉन्च हो सकता है iPhone 17 सीरीज के सारे फोन
फीचर | डिटेल |
---|---|
मॉडल का नाम | iPhone 17 Air |
लॉन्च संभावित तारीख | सितंबर 2025 |
सबसे बड़ी खासियत | 5.5mm मोटाई – अब तक का सबसे पतला iPhone |
बेंड टेस्ट रिजल्ट | न फ्लेक्स, न डैमेज – बेंड टेस्ट में पास |
बॉडी मटेरियल | नया मेटल फ्रेम – एल्यूमिनियम + टाइटेनियम |
इंटरनल स्ट्रक्चर | पूरी तरह से री-इंजीनियर किया गया |
बेंड टेस्ट मेथड | हाथ से दबाव + टेबल सपोर्ट के साथ किया गया टेस्ट |
बैटरी कैपेसिटी (लीक) | 2800mAh (Galaxy S25 Edge के 3900mAh के मुकाबले) |
बैटरी बैकअप | सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन पर निर्भर |
पुराना विवाद (संदर्भ) | iPhone 6 Plus ‘Bendgate’ कंट्रोवर्सी 2014 में |
सोशल मीडिया पर स्थिति | बेंड टेस्ट वीडियो वायरल, भारी डिस्कशन |
कॉम्पिटीशन डिवाइस | Samsung Galaxy S25 Edge |
यूज़र सवाल | इतनी पतली बॉडी में इतनी स्ट्रेंथ कैसे? |
iPhone 17 Air और सभी सीरीज के मॉडल को सितंबर 2025 में लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि, अगर लॉन्च वर्जन भी एक दम शानदार परफॉर्म करता है तो यह Apple कंपनी एक मिशाल कायम कर सकता है। लेकिन अभी भी यह देखना बाकी है कि यह फोन सच में इतना मजबूत होता है या सिर्फ वीडियो में दिखाया जा रहा है।

फिलहाल में iPhone 17 Air की बैटरी के बारे में भी यह जानकारी मिली है कि Galaxy S25 Edge में 3,900mAh की बैटरी मिलती है। वहीं दूसरी ओर iPhone में आपको 2,800mAh की बैटरी मिल सकती है। लेकिन बैटरी बहुत कुछ पर निर्भर करता है जैसे कि सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ऐसे बहुत से फोन है जिनकी कैपेसिटी काम है लेकिन बैकअप बहुत अच्छा मिलता है।
यह भी पढ़ें: WWDC 2025 का ऐलान: क्या Apple देगा Google को AI में टक्कर?