iQOO 15 स्मार्टफोन को बहुत जल्द ही अक्टूबर में चीन के महीने में लॉन्च किया जाएगा। यह आगामी फोन iQOO 13 का अपग्रेड मॉडल होगा। कंपनी ने पहले की अपेक्षा इस फोन के डिजाइन में कुछ खास बदलाव किया है। जिसमें तगड़े फीचर्स मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं, यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Samsung Everest 2K डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। अब लीक हुई लाइव इमेजेस से कैमरा डिटेल्स IP रेटिंग और बैटरी जैसे पावरफुल स्पेसिफिकेशन भी देखने को मिल सकते हैं।
iQOO 15 के डिजाइन फीचर्स
टिप्स्टर देबायन रॉय (@Gadgetsdata) ने X (पहले Twitter) पर iQOO 15 की लाइव इमेजेस शेयर कर दी है। बात दें कि, इस लीक में यह फोन व्हाइट कलर में नजर आया है, जिसके बैक पैनल के टॉप-लेफ्ट में ‘squircle’ कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। फोन का फ्लैट डिस्प्ले बहुत स्लिम और यूनिफॉर्म बेजल्स के साथ नज़र आएगा। वहीं, टॉप सेंटर में होल-पंच स्लॉट दिया गया है, जिसमें फ्रंट कैमरा शामिल है।
| फीचर / जानकारी | विवरण |
|---|---|
| टिप्स्टर | देबायन रॉय (@Gadgetsdata) |
| प्लेटफ़ॉर्म | X (पहले Twitter) |
| फोन मॉडल | iQOO 15 |
| कलर वर्ज़न | व्हाइट |
| बैक पैनल कैमरा | टॉप-लेफ्ट में ‘squircle’ कैमरा मॉड्यूल |
| डिस्प्ले | फ्लैट डिस्प्ले, स्लिम और यूनिफ़ॉर्म बेज़ल्स |
| फ्रंट कैमरा | टॉप सेंटर होल-पंच स्लॉट में |
| चीन लॉन्च | अक्टूबर 2025 |
| भारत लॉन्च | नवंबर या दिसंबर 2025 (सटीक तारीख TBD) |
जानकारी के लिए बता दें कि, टिप्स्टर ने यह बताया है कि, iQOO 15 को भारत में नवंबर या दिसंबर के महीने में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इस फोन को अक्टूबर महीने चीन में लॉन्च किया जाएगा। इंडिया में लॉन्च की सही जानकारी समय नजदीक आने पर ही मिलेगी।
कैमरा

बैक में iQOO 15 में तीन 50-मेगापिक्सल सेंसर होने की सम्भावना जताई जा रही है। जिनमें एक टेलीफोटो शूटर देखने को मिल सकता है। जिसमें 5x का ऑप्टिकल जूम सपोर्ट भी होगा। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाएगा। वहीं, फोन में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP69 रेटिंग मिल सकती है। ये USB 3.2 Type-C कनेक्टिविटी सपोर्ट कर सकता है।
बैटरी
iQOO 15 स्मार्टफोन की खास बात यह है कि, इसमें आपको 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है।
प्रोसेसर
इस फोन को लेकर कंपनी ने पहले ही यह कन्फर्म कर दिया है कि, iQOO 15 स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। जो कि, Q3 गेमिंग चिप के साथ आएगा। वहीं, इस फोन में आपको 6.85-इंच का 2K 8T LTPO Samsung ‘Everest’ डिस्प्ले मिल जाएगा। जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस तथा 2,600 निट्स फुल-स्क्रीन ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा।
यह भी पढ़ें: Realme GT 8 और OnePlus Ace 6 दमदार बैटरी संग लॉन्च के लिए तैयार!











