---Advertisement---

iQOO 15 Launch Date India: 26 नवंबर को लॉन्च होगा नया फोन, मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर और 2K डिस्प्ले

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
iQOO 15

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

iQOO 15 भारत में 26 नवंबर को लॉन्च किया जा रहा है। वहीं, चीन में अनवील होने के लगभग एक महीने बाद फोन के लिए Amazon पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट को हाल ही में अपडेट कर दिया गया है। जिसमें फोन को ब्लैक और वाइट में दिखाया गया और भारत में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मस पर इसकी उपलब्धता अब कन्फर्म हो गई है। अब, चीनी स्मार्टफोन मेकर ने दो कलर ऑप्शन्स के नाम कन्फर्म कर दिए हैं।

ये भी कन्फर्म हुआ है कि इसमें वही Snapdragon चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। जो चीनी वेरिएंट में देखने को मिल रहा है। इसी के साथ इंडिया में, iQOO 15 में 2K रेजोल्यूशन डिस्प्ले और 144Hz तक रिफ्रेश रेट मिलेगा। बाकी डिटेल्स, जैसे प्राइसिंग और स्टोरेज वेरिएंट्स, लॉन्च डेट के करीब अनाउंस किए जाने की उम्मीद है।

iQOO 15 भारत में कम से कम दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा

Vivo की सब-ब्रांड ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि, इसका फ्लैगशिप iQOO 15 इंडिया में दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। जिन्हें Alpha (ब्लैक) और Legend (वाइट) कहा गया है। Legend में रियर पैनल पर कंपनी का नया ‘ट्राई-कलर पैटर्न लोगो’ देखने को मिलेगा। इसी के साथ फोन के लिए Amazon माइक्रोसाइट को हाल में अपडेट किया गया था ताकि इन दो शेड्स को आसानी से टीज किया जा सके। हालांकि, कलर ऑप्शन्स के नाम पहले नहीं पता थे।

iQOO 15 कब किया जाएगा लॉन्च ?

जैसा ऊपर बताया गया है कि, iQOO 15 इंडिया में 26 नवंबर को लॉन्च कर दिया जाएगा। वहीं, ये जानकारी iQOO इंडिया हेड निपुण मरिया ने हाल ही में दी थी। पहले फोन को 27 नवंबर को डेब्यू करने के लिए टीज किया गया था। भारत में, iQOO 15 में Qualcomm के नए 3nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप का इस्तेमाल किया गया है।

इसी के साथ में LPDDR5x Ultra RAM और UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगा फोन के लिए Q3 Supercomputing गेमिंग चिप भी टीज की गई है, जो चीनी वर्जन में भी है। ये फोन Android 16-बेस्ड OriginOS 6 के साथ आएगा।

iQOO 15 फीचर्स

भारत में जो iQOO 15 स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। उसमें आपको 2K रेजोल्यूशन स्क्रीन देखने को मिलेगी। वहीं, 144Hz तक रिफ्रेश रेट मिलेगा। iQOO 15 में Ray Tracing सपोर्ट को भी कन्फर्म कर दिया है। फोन में 8,000 sq mm सिंगल-लेयर वेपर चेंबर प्लेट भी मिलेगी, जिससे हैवी गेमिंग के दौरान फोन ज्यादा ओवरहीटिंग नहीं होगा।

स्पेसिफिकेशनविवरण
बैटरी क्षमता6,000mAh
चार्जिंग सपोर्ट120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग
चार्जिंग टाइपUSB Type-C
चार्जिंग टाइम (अनुमानित)लगभग 25 मिनट में फुल चार्ज
कूलिंग सिस्टम8,000 sq mm सिंगल-लेयर वेपर चेंबर प्लेट
गेमिंग फीचरRay Tracing सपोर्ट, थर्मल मैनेजमेंट इंजन
अन्य फीचरबैटरी हेल्थ ऑप्टिमाइजेशन, पावर-एफिशिएंट मोड

सूत्रों के अनुसार, iQOO 15 के इंडिया वेरिएंट की बाकी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली हैं। हालांकि, जो फीचर्स अभी तक टीज हुए हैं उन्हें देखकर यह लगता है कि ये चीनी वेरिएंट जैसा ही होगा, जिसे 20 अक्टूबर को अनवील किया गया था।

iQOO 15

रेफरेंस के लिए, iQOO 15 में 2K (1,440×3,168 पिक्सल) रिजोल्यूशन , 130Hz स्क्रीन सैंपलिंग रेट और 144Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.85-इंच Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले मिलता है। ये Adreno 840 GPU के साथ आता है। फोन में ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50-मेगापिक्सल प्राइमरी शूटर है।

iQOO 15 बैटरी

iQOO 15 में आपको 7,000mAh की बैटरी मिल जाएगी। वहीं, इसमें 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। जानकारी के लिए बता दें कि, ये अभी चीन में Legendary Edition (सिल्वर), Track Edition (ब्लैक), Lingyun (ग्रे), और Wilderness (ग्रीन) (चीनी से ट्रांसलेटेड) कलर ऑप्शन के साथ सेल के लिए उपलब्ध है।

लेखक की राय

iQOO 15 अपने पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 2K 144Hz डिस्प्ले के साथ हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक शानदार विकल्प बनकर उभर सकता है। 7,000mAh बैटरी और तेज़ चार्जिंग सपोर्ट इसे लंबे समय तक गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए उपयुक्त बनाते हैं। Ray Tracing, बड़ा वेपर चेंबर और ट्राई-कलर लोगो जैसी डिटेल्स इसे स्टाइल और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन बनाती हैं। अगर प्राइसिंग को कॉम्पिटिटिव रखा गया तो iQOO 15 अपने सेगमेंट में मजबूत चुनौती पेश कर सकता है।

यह भी पढ़ें: Xbox App का बड़ा अपडेट: अब Steam, GOG और सभी PC गेम्स मिलेंगे एक ही जगह

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment