---Advertisement---

iQOO Z10 Turbo+ 5G हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
iQOO Z10 Turbo+ 5G

Next 1,000 Followers Get Early Bird Deals – Don’t Miss Out!

Join Now

iQOO एक शानदार स्मार्टफोन ब्रांड है। जो मार्केट में टक्कर देने के लिए iQOO Z10 Turbo+ 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। यह एक तगड़ा स्मार्टफोन है। जिसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400+ का उपयोग किया गया है।

इसमें आपको 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाएगी। जो 90 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। तो चलिए जानते हैं iQOO Z10 Turbo+ 5G स्मार्टफोन के बारे में…

iQOO Z10 Turbo+ 5G का प्राइस, उपलब्धता

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस स्मार्टफोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। इसमें 12GB रैम और 256GB का स्टोरेज मिल जाएगा। जिसकी कीमत 28,000 रुपए होने वाली है। वहीं अगर 12 GB + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की बात करें तो इसके लिए आपको 32,900 खर्च करने पड़ सकते हैं।

iQOO Z10 Turbo+ 5G

जबकि 16 GB+256 GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 30,500 रुपए खर्च होंगे। बात की जाए टॉप वेरिएंट की जो कि 16 GB + 512 GB स्टोरेज है। जिसकी कीमत आपको 36,500 पड़ने वाली है।

RAM + StoragePrice (INR)Color Options
12GB + 256GB₹28,000Yunhai White, Polar Ash, Desert
12GB + 512GB₹32,900Yunhai White, Polar Ash, Desert
16GB + 256GB₹30,500Yunhai White, Polar Ash, Desert
16GB + 512GB₹36,500Yunhai White, Polar Ash, Desert

खास बात यह है कि, iQOO Z10 Turbo+ 5G स्मार्टफोन आपको तीन कलर्स ऑप्शन के साथ मिल जाएगा। जो कि- Yunhai White, Polar Ash और Desert है। सूत्रों के अनुसार, इसकी बिक्री ऑनलाइन स्टोर के जरिए की जाएगी। इसी के साथ इस फोन को बहुत जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Z10 Turbo+ 5G के स्पेसिफिकेशंस

iQOO Z10 Turbo+ 5G स्मार्टफोन की सबसे खास बात यह है कि, इसमें आपको ड्यूल सिम का सपोर्ट मिल जाएगा। बात की जाए फोन के स्क्रीन की तो 6.78 इंच है। जो कि AMOLED टचस्क्रीन है। वहीं रिजॉल्यूशन आपको (2,800 × 1,260 पिक्सल्स) मिल जाएगा। फोन के रिफेश रेट की बात करें तो 144Hz है। वहीं फोन का डिस्प्ले HDR टेक्नोलॉजी के साथ उपलब्ध है।

फीचरविवरण
डिस्प्ले6.78 इंच AMOLED, 2800 × 1260 पिक्सल, 144Hz
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9400+
GPUImmortalis-G925
रैम और स्टोरेज12GB/256GB, 12GB/512GB, 16GB/256GB, 16GB/512GB
कैमरा (रियर)50MP प्राइमरी + 8MP अल्ट्रा वाइड
कैमरा (फ्रंट)जानकारी नहीं दी गई
वीडियो रिकॉर्डिंग4K सपोर्ट
बैटरी8,000mAh, 90W फास्ट चार्जिंग
OSजानकारी नहीं दी गई
कनेक्टिविटीBluetooth, Wi-Fi, GPS, Beidou, GLONASS, USB Type-C
डायमेंशन163.72 × 75.88 × 8.16 mm
वजन212 ग्राम
कलर ऑप्शनYunhai White, Polar Ash, Desert

बात की जाए फोन के परफॉमेंस की तो इसमें आपको ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9400+ का प्रोसेसर मिल जाएगा। यह फोन गेमिंग के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है। क्योंकि इस फोन में Immortalis-G925 GPU फीचर दिया गया है।

बात की जाए कैमरे कि तो इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल जाएगा। वहीं 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। इस फोन से आप 4K वीडियो आसानी से रिकॉर्ड कर सकते हैं।

iQOO Z10 Turbo+ 5G स्मार्टफोन में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं। इस फोन की खास बात यह है कि, इसमें आपको 8,000 mAh की बैटरी मिल जाएगी। जो 90 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसी के साथ फोन में कनेक्टिविटी के सभी ऑप्शन मिलेंगे। जैसे कि Bluetooth, Wi-Fi, GPS, Beidou, GLONASS और USB Type-C पोर्ट इत्यादि।

बात की जाए फोन के डाइमेंशन की तो 163.72 × 75.88 × 8.16 mm है। वहीं 212 ग्राम का फोन है। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह एक धमाकेदार फोन है। जिसमें कई दमदार फीचर्स मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: Snapdragon 8 Elite 2 की धाक: 4.74GHz स्पीड के साथ होगा लॉन्च

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment