Lava ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में वापसी के बाद अब तक कई बजट-फ्रेंडली डिवाइस लॉन्च किए हैं। लेकिन इस बार कंपनी अपना पहला गेमिंग-सेंट्रिक बजट 5G स्मार्टफोन Lava Play Ultra 5G लेकर आ रही है। लॉन्च से पहले टीज़र में इसके डिज़ाइन और फीचर्स की झलक दिखाई गई है। खास बात यह है कि कंपनी के बयान के अनुसार, अब गेमिंग का असली मज़ा मोबाइल पर मिलने वाला है।
लॉन्च डेट
कंपनी ने नए टीज़र में आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है कि Lava Play Ultra 5G का लॉन्च 20 अगस्त को भारत में किया जाएगा। लॉन्च के तुरंत बाद यह स्मार्टफोन Amazon India पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
स्पेसिफ़िकेशंस
Lava Play Ultra 5G को कंपनी ने एक बजट गेमिंग स्मार्टफोन के तौर पर तैयार किया गया है। इसमें 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद विजुअल्स देगा। फोन में अच्छी परफॉरमेंस और तेज़ ऐप लोडिंग को ध्यान में रखते हुए Dimensity 7300 चिपसेट और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है।
कंपनी ने गेमिंग को और बेहतर बनाने के किए इसमें GameBoost मोड भी जोड़ा है। कैमरा सेटअप में 64MP का Sony IMX682 सेंसर मिलेगा जो AI Matrix टेक्नोलॉजी के साथ बढ़िया फोटो देगा।

डिज़ाइन की बात करें तो यह ग्लॉसी ग्लास बैक के साथ आएगा और डुअल स्टीरियो स्पीकर्स व डुअल माइक्रोफोन नॉइज़ कैंसलेशन के लिए मौजूद होंगे।
पावर के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
फीचर | डिटेल्स |
डिस्प्ले | 6.67-इंच AMOLED, 120Hz |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7300 SoC |
स्टोरेज | UFS 3.1 |
गेमिंग फीचर | GameBoost मोड |
AnTuTu स्कोर | 7 लाख+ (अनुमानित) |
कैमरा (रियर) | 64MP AI Matrix (Sony IMX682) + सेकेंडरी सेंसर |
ऑडियो | डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, डुअल माइक |
बैटरी | 5,000mAh, 33W फास्ट चार्जिंग |
डिज़ाइन | ग्लॉसी बैक पैनल |
लॉन्च डेट | 20 अगस्त 2025 |
प्लेटफॉर्म | Amazon India |
अगर आप ₹20,000 के बजट में एक गेमिंग-फोकस्ड 5G स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो Lava Play Ultra 5G आपके लिए एक दिलचस्प ऑप्शन साबित हो सकता है।
Lava Play Ultra 5G कंपनी का पहला बजट गेमिंग स्मार्टफोन होगा। डेडिकेटेड गेमिंग मोड और पावरफुल चिपसेट के साथ ये यूज़र्स को अपनी ओर खींच सकता है।
यह भी पढ़ें : भारत में ChatGPT Go हुआ और भी सस्ता और पावरफुल! अब महंगे AI टूल्स भूल जाइए!