Lava एक भारती कंपनी है। वहीं Lava Play Ultra 5G स्मार्टफोन को बीते दिन यानी कि, 20 अगस्त को लॉन्च किया गया था। इस फोन में कीमत के हिसाब से काफी दमदार फीचर्स दिए गए हैं। Lava Play Ultra 5G स्मार्टफोन में तगड़ा प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। जो कि, MediaTek Dimensity 7300 है। इस फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्पले दिया गया है।
इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिल जाएगी। जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें डुअल कैमरा का सेटअप दिया गया है। तो चलिए जानते हैं Lava Play Ultra 5G स्मार्टफोन के बारे मे…
Lava Play Ultra 5G का प्राइस, उपलब्धता
Lava Play Ultra 5G स्मार्टफोन कई स्टोरेज वेरिएंट के साथ मौजूद हैं। अगर आप 6GB रैम प्लस 128GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीदते हैं तो उसकी कीमत 14,999 रुपए पड़ेगी। वहीं 8GB रैम प्लस 128GB स्टोरेज की कीमत 16,499 है। इसमें आपको कई दमदार फीचर्स भी मिल जाएंगे। यह दो कलर वेरिएंट के साथ मार्केट में उपलब्ध है। जो कि, Arctic Frost और Arctic Slate कलर्स है।
RAM + स्टोरेज वेरिएंट | मूल कीमत (₹) | बैंक डिस्काउंट (₹) | डिस्काउंट के बाद कीमत (₹) |
---|---|---|---|
6GB RAM + 128GB स्टोरेज | 14,999 | 1,000 | 13,999 |
8GB RAM + 128GB स्टोरेज | 16,499 | 1,000 | 15,499 |

ध्यान देने वाली बात यह है कि स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट अमेजन के जरिए 25 अगस्त से शुरू की जाएगी इस स्मार्टफोन के लॉन्च प्रमोशन के तहत इसके 6GB और 8GB रैम वेरिएंट को अगर आप एचडीएफसी बैंक, ICICI Bank और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के कार्ड से खरीदते हैं तो ₹1000 का आपको डिस्काउंट मिलेगा। जिससे इस फोन की कीमत 13,999 और 15,499 हो जाएगी।
Lava Play Ultra 5G के स्पेसिफिकेशंस
Lava Play Ultra 5G स्मार्टफोन में आपको ड्यूल सिम मिल जाएगा। वहीं इस फोन में आपको 6.67 इंच का फुल HD AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं 1,000 निट्स का पीक ब्राइटनेस फीचर भी मिलेगा। जिसकी सहायता से आप धूप में भी फोन को आसानी से चला सकती हैं। इसमें तगड़ा प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
फीचर / स्पेसिफिकेशन | विवरण / जानकारी |
---|---|
सिम | ड्यूल सिम |
डिस्प्ले | 6.67 इंच, फुल HD AMOLED |
रिफ्रेश रेट | 120Hz |
ब्राइटनेस | 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस |
प्रोसेसर | 4 nm MediaTek Dimensity 7300 |
रियर कैमरा | 64MP प्राइमरी + 5MP मैक्रो |
फ्रंट कैमरा | 13MP सेल्फी कैमरा |
कैमरा फीचर्स | Night Mode, HDR, Panorama, Portrait |
कनेक्टिविटी | Bluetooth, OTG, Wi-Fi, USB Type-C |
ऑडियो | स्टीरियो स्पीकर्स |
बैटरी | 5,000mAh |
चार्जिंग | 33W फास्ट चार्ज, 83 मिनट में फुल चार्ज |
बैटरी बैकअप | कॉल: 45 घंटे, स्टैंडबाय: 510 घंटे |
जो कि, 4 nm MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट है। इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल जाएगा, इसी के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। जबकि सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल जाएगा। कैमरा से रिलेटेड आपको कई फीचर्स भी देखने को मिल जाएगा। जैसे कि,
Night Mode, HDR, Panorama और Portrait इत्यादि।
इस फोन में आपको कनेक्टिविटी के सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। जो एक फ्लैगशिप फोन में देखने को मिलता है। जैसे कि, Bluetooth, OTG, Wi-Fi और USB Type-C पोर्ट इत्यादि शामिल हैं। खास बात यह है कि, Lava Play Ultra 5G में आपको स्टीरियो स्पीकर्स भी देखने को मिलेंगे।
वहीं इस फोन में आपको 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाएगी। जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। दूसरी तरफ कंपनी ने यह भी दावा किया है कि, यह फोन 83 मिनिट में फुल चार्ज हो जाएगा। इसी के साथ आप 45 घंटे तक बात कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Lava Blaze Dragon की एंट्री के साथ भारत में लॉन्च होंगे ये धांसू स्मार्टफोन | Realme और iQOO भी रेस में