---Advertisement---

Moto G66j 5G: मिलिट्री ग्रेड फोन लॉन्च, 24GB रैम और 50MP कैमरा

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Moto G66j 5G
---Advertisement---

Motorola ने अपने शानदार फोन को जापान में मिड रेंज Moto G66j 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। आप सभी को बता दें कि, यह शानदार मोटोरोला का फोन मिलिट्री ग्रेड मजबूती MIL-STD-810H और IP68/IP69 रेटिंग के मार्केट में मौजूद है।

मतलब कि, इसे धूल पानी और नीचे पटकने पर भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसमें आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट मिल जाएगा। इसी के साथ इसमें MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर मिल जाएगा। Moto G66j 5G में आपको 5200mAh की शानदार बैटरी मिल जाएगी। चलिए जानते है इस शानदार फोन के बारे में …

Moto G66j 5G की स्पेसिफिकेशन्स और खूबियां

Moto G66j 5G स्मार्टफोन में आपको 6.7-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले मिल जाएगा। जो कि 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया हुआ। इसी के साथ इसमें आपको 2400 x 1080 पिक्सल का रेजोल्यूशन FHD+ मिल जाएगा। डिसप्ले को सुरक्षित रखने के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है। इस फोन के साइड में आपको माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाएगा।

image 174

कंपनी इस Moto G66j 5G फोन में MediaTek Dimensity 7060 का प्रोसेसर मिल जाएगा। इसमें आपको 8GB रैम मिल जाएगा। इसी के साथ इसमें आपको वर्चुअल रैम का भी ऑप्शन मिल जाएगा। जिसकी मदद से आप 24GB तक बड़ा सकते हैं। और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल जाएगा। इसे आप 2TB तक बढ़ा सकते हैं।

फीचरविवरण
डिस्प्ले6.7-इंच FHD+ LCD, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2400 x 1080 पिक्सल
प्रोटेक्शनCorning Gorilla Glass 7i
फिंगरप्रिंट सेंसरसाइड-माउंटेड
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7060
रैम8GB + वर्चुअल रैम सपोर्ट (कुल 24GB तक)
स्टोरेज128GB इंटरनल + 2TB तक एक्सपेंडेबल (SD कार्ड स्लॉट)
रियर कैमरा50MP Sony LYT-600 प्राइमरी + 8MP अल्ट्रा वाइड
फ्रंट कैमरा32MP सेल्फी कैमरा
वीडियो रिकॉर्डिंगFull HD रिकॉर्डिंग सपोर्ट
कनेक्टिविटी5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, NFC
ऑडियोस्टीरियो स्पीकर, 3.5mm ऑडियो जैक, डुअल माइक्रोफोन, FM रेडियो
सिक्योरिटीThinkShield सपोर्ट

Moto G66j स्मार्टफोन में आपको 50 MP Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर कैमरा मिल जाएगा। 8 MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। बात की जाए सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरे की तो इसमें आपको 32MP का कैमरा मिल जाएगा।

Moto G66j में कनेक्टिविटी के आपको कई ऑप्शन मिल जाएंगे। जैसे 5G, WiFi 5, Bluetooth, NFC इत्यादि। फोन में सिक्योरिटी के लिए ThinkShield का सपोर्ट भी मिलता है।

Moto G66j 5G कीमत

Moto G66j 5G स्मार्टफोन आपको तीन रंगों में मिल जाएगा। जो कि, Pantone Black Oyster, Pantone Dill, और Pantone Gray Mist है। इस फोन को जापान में 10 जुलाई से बेचा जाएगा। वहीं अगर आप इस फोन के वेरिएंट 8 GB ko खरीदते हैं तो यह आपको लगभग 20,000 रुपए पड़ेगी।

वेरिएंटकीमत (JPY)कीमत (भारतीय रुपये में लगभग)कलर ऑप्शन
8GB + 128GBJPY 34,800₹20,000Pantone Black Oyster, Pantone Dill, Pantone Gray Mist

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस फोन को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है कि इसे भारत में कब लांच किया जाएगा। लेकिन ऐसी उम्मीद है कि, फोन को भारत में Moto G66 5G के नाम से लांच किया जाएगा

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 50: ₹20,000 में 256GB 5G स्मार्टफोन, Flipkart पर भारी डिस्काउंट

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment