Motorola Edge 60 5G फोन को भारत के बाजारों में लॉन्च कर दिया गया है। सूत्रों से पता चला है कि, इस फोन को एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह फोन Motorola Edge 50 का अपग्रेड वर्जन है। वही इस फोन में कंपनी ने 5500mAh की दमदार बैटरी दी है जबकि फोन का कैमरा 50 मेगापिक्सल और 12 GB रैम और तगड़े फीचर्स के साथ तैयार किया गया है।
Motorola Edge 60 की कीमत
मोटोरोला का यह Motorola Edge 60 फोन शानदार है। इस फोन को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन की कीमत मात्र 25,999 रूपये है। इसी के साथ यह मार्केट में दो रंगों में उपलब्ध है। जोकि गिब्राल्टर सी और पेनाटोन शैमरॉक है।
फीचर | डिटेल्स |
---|---|
रैम और स्टोरेज | 12GB रैम + 256GB स्टोरेज |
कीमत | ₹25,999 |
कलर ऑप्शन | गिब्राल्टर सी (Gibraltar Sea), पेनाटोन शैमरॉक (Pantone Shamrock) |
सेल डेट | 17 जून, दोपहर 12 बजे |
सेल प्लेटफॉर्म्स | Flipkart, Motorola ई-स्टोर, Reliance Digital |
डिस्काउंट ऑफर | पहली सेल में ₹1,000 की छूट |
अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको 17 जून तक का इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि, इसकी पहली सेल 17 जून दोपहर 12:00 से शुरू होगी। लेकिन अगर आप इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदना चाहते हैं तो आप फ्लिपकार्ट के साथ मोटरोला ई स्टोर और रिलायंस डिजिटल स्टोर से आसानी से खरीद सकते हैं। मोटोरोला अपने दर्शकों को खुश करने के लिए पहले सेल में ₹1000 तक का डिस्काउंट दे रही है।

Motorola Edge 60 के फीचर्स
Motorola Edge 60 फोन को जबरदस्त फीचर्स के साथ तैयार किया गया है और इस फोन का परफॉर्मेंस भी बहुत दमदार है। इस फोन में आपको 6.67 इंच का pOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। इस फोन में आपको क्वॉड कर्व्ड डिसप्ले देखने को मिलेगा।
फीचर | डिटेल्स |
---|---|
डिस्प्ले साइज | 6.67 इंच 1.5K pOLED डिस्प्ले |
डिस्प्ले डिजाइन | क्वॉड कर्व्ड, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर |
रिफ्रेश रेट | 120Hz हाई रिफ्रेश रेट |
पीक ब्राइटनेस | 4,500 निट्स तक |
टच टेक्नोलॉजी | स्मार्ट वाटर टच 3.0 |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7400 |
रैम | 12GB फिजिकल + 12GB वर्चुअल |
इंटरनल स्टोरेज | 256GB |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 |
OS अपडेट सपोर्ट | 3 साल तक मेजर OS अपडेट |
इसके साथ ही यूजर्स की प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए आपको इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाएगा। इस फोन में आपको 120 Hz का हाई रिफ्रेश रेट का फीचर्स मिल जाएगा। जबकि 4,500 निट्स तक का पीक ब्राइटनेस मिल सकता है। इस फोन की स्क्रीन स्मार्ट वॉटर टच 3.0 टेक्नोलॉजी पर काम आसानी से कर सकती है।
Motorola अपने इस फोन में तगड़ा प्रोसेसर भी दिया है। जो MediaTek Dimensity 7400 हैं। इस फोन की खास बात यह है कि इसमें 12GB रैम और 256GB तक का इंटरनल स्टोरेज मिल जाएगा। मोटोरोला इस फोन को एंड्रॉयड 15 के आधार पर बनाया है और कंपनी ने 3 साल तक मेजर ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट देने का वादा कर रही है।कुल मिलाकर देखा जाए यह फोन काफी शानदार है जिसमे आपको एक से बढ़कर एक फीचर मिलेगा जो इस फोन को और भी बेहतरीन बनता है।
Motorola Edge 60 कैमरा
कैमरा टाइप | स्पेसिफिकेशन |
---|---|
रियर कैमरा सेटअप | ट्रिपल कैमरा |
प्राइमरी कैमरा | 50MP OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) |
अल्ट्रा वाइड कैमरा | 50MP |
टेलीफोटो कैमरा | 10MP |
फ्रंट कैमरा (सेल्फी) | 50MP |
Motorola Edge 60 फोन में आपको ट्रिपल कैमरा का सेटअप मिल जाएगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल का आपको मेन कैमरा दिया जाएगा इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा बात की जाए सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरे की तो आपको 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल जाएगा। जिससे कि आप शानदार फोटो और वीडियो आसानी से ले और बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Asus ROG Ally X और Xbox Ally X: भारत में गेमिंग का नया क्रांतिकारी अनुभव