Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 को आखिरकार लॉन्च कर ही दिया है। बता दें कि, इस स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का दो प्राइमरी कैमरे और 50 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा मिल जाएगा। खास बात यह है कि, मोटोरोला के लिए स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Motorola Edge 70 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Motorola Edge 70 Price
Motorola Edge 70 स्मार्टफोन काफी शानदार है। सूत्रों के अनुसार, इस फोन में आपको एक से बढ़कर एक फीचर देखने को मिल जाएगा। बात करें कीमत की तो, तो प्रकार है। जैसे कि, 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंटकी कीमत 29,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन पैनटोन लिली पैड, पैनटोन गैजेट ग्रे और पैनटोन ब्रॉन्ज ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है। इस स्मार्टफोन की बिक्री मोटोरोला की आधिकारिक साइट, ई-कॉमर्स साइट Flipkart और अन्य ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर 23 दिसंबर से शुरू होगी।
Motorola Edge 70 Specifications
Motorola Edge 70 में आपको 6.7 इंच की एक्सट्रीम एमोलेड फ्लैट डिस्प्ले मिल जाएगी। जिसका रेजोल्यूशन सुपर एचडी 2712 x 1220 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1600 Nits निट्स ब्राइटनेस, टच सैंपलिंग रेट 300Hz, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलेगा। खास बात यह है कि, ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर काम करता है, जिसमें तीन ओएस अपग्रेड और 4 सिक्योरिटी अपडेट का वादा दिया जाता है।

वाइज, इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। इस फोन में 8GB LPDDR5X और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W टर्बोपावर और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.7 इंच Extreme AMOLED फ्लैट |
| रेजोल्यूशन | Super HD+ (2712 × 1220 पिक्सल) |
| रिफ्रेश रेट | 120Hz |
| ब्राइटनेस | 1600 निट्स |
| टच सैंपलिंग रेट | 300Hz |
| आस्पेक्ट रेशियो | 20:9 |
| डिस्प्ले प्रोटेक्शन | Corning Gorilla Glass 7i |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 16 |
| OS अपडेट | 3 Android OS अपडेट + 4 सिक्योरिटी अपडेट |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 |
| RAM | 8GB LPDDR5X |
| स्टोरेज | 256GB UFS 3.1 |
| रियर कैमरा | 50MP प्राइमरी + 50MP अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो |
| फ्रंट कैमरा | 50MP |
| बैटरी | 5000mAh |
| वायर्ड चार्जिंग | 68W TurboPower |
| वायरलेस चार्जिंग | 15W |
| सिक्योरिटी | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, फेस अनलॉक |
| डाइमेंशन | 159.9 × 74.3 × 5.99 मिमी |
| वजन | 159 ग्राम |
| IP रेटिंग | IP68 / IP69 |
| बॉडी सर्टिफिकेशन | MIL-STD 810H |
| कनेक्टिविटी | 5G, LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, NFC, GPS |
| पोर्ट | USB Type-C 2.0 |
बात करें कैमरा सेटअप की तो Motorola Edge 70 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड + मैक्रो कैमरा दिया गया है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल जाएगा। खास बात यह है कि, फोन में सिक्योरिटी के लिए ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडर और फेस अनलॉक जैसा फीचर दिया गया है।
डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 159.9 मिमी, चौड़ाई 74.3 मिमी, मोटाई 5.99 मिमी और वजन 159 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP69/IP68 रेटिंग से लैस है। वहीं बॉडी MIL-STD 810H सर्टिफाइड है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.4,वाई-फाई 6E, एनएफसी, जीपीएस,5जी, एलटीई और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट शामिल है।
लेखक की राय
Motorola Edge 70 एक प्रीमियम डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन नजर आता है।
50MP कैमरा सेटअप, Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और शानदार AMOLED डिस्प्ले इसे मजबूत विकल्प बनाते हैं। लंबे समय के सॉफ्टवेयर सपोर्ट और IP69 रेटिंग इसकी बड़ी खासियत है। 30 हजार रुपये के आसपास यह फोन मिड-प्रिमियम सेगमेंट में अच्छा संतुलन पेश करता है।














