Motorola एक ऐसा स्मार्टफोन ब्रांड बन चुका है। जो हर किसी को बेहद पसंद है। वहीं दूसरी तरफ कंपनी Motorola G96 5G को बहुत जल्द लॉन्च करने वाला है। देखा जाए तो इस फोन में एक से बढ़कर एक फीचर का प्रयोग किया गया है। जो कि Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 2 है। इसमें आपको ड्यूल रियर कैमरा भी देखने को मिलेगा। जो कि 50MP का है।
Motorola G96 5G कब होगा लॉन्च ?
Motorola कंपनी ने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक पोस्ट करके बताया कि, Motorola G96 5G को देश में 9 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। वहीं फोन का माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव हो चुका है। मतलब साफ है कि, इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी।
कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि, इसे कई कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। जो कि, Ashleigh Blue, Dresden Blue, Cattleya Orchid और Greener Pastures है।
Motorola G96 5G FEATURES
Motorola G96 5G फोन आपको ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिल जाएगा। जो कि 50MP का है। इसमें आपको 6.67 इंच का डिसप्ले देखने को मिलेगा। जो कि 10-बिट 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है। फोन का रिफ्रेश रेट 144Hz है। वहीं। दूसरी तरफ पीक ब्राइटनेस की बात करें तो वह आपको 1,600 निट्स मिलेगा। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.67 इंच 10-बिट 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले |
| रिफ्रेश रेट | 144Hz |
| ब्राइटनेस | 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस |
| प्रोटेक्शन | Corning Gorilla Glass 5 |
| रियर कैमरा | 50MP Sony Lytia 700C (OIS सपोर्ट) + 8MP मैक्रो कैमरा |
| फ्रंट कैमरा | 32MP सेल्फी कैमरा |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 |
| RAM | 12GB |
| स्टोरेज | 256GB |
| बैटरी | 5,500 mAh |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 पर बेस्ड Hello UI |
| डिज़ाइन | Moto G85 जैसा, लेकिन फ्लैट डिस्प्ले |

रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, Moto G96 5G स्मार्टफोन देखने में बिल्कुल Moto G85 की तरह है। लेकिन इस फोन में फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिलेगा। फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा 7 या 8 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरे की बात करें तो 32 मेगापिक्सल का आपको शानदार फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
Moto G96 5G स्मार्टफोन में तगड़ा बैटरी बैकअप भी दिया जाएगा। जो कि 5,500 mAh है। इसमें प्रोसेसर Snapdragon 7s Gen 2 देखने को मिलेगा। फोन में आपको 12GB का रैम और 256GB का स्टोरेज मिल सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 के आधार पर बना है जो Hello UI पर काम करेगा।
यह भी पढ़ें: iPhone 17 Air का बेंड टेस्ट वायरल: Apple का सबसे पतला iPhone भी नहीं टूटा!













