Nothing का फोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। ऐसा इसलिए क्योंकि, Nothing Phone 3 पर आपको तगड़ा डिस्काउंट मिलने जा रहा है। खास बात यह है कि, Amazon ऑफर में आप अपना काफी पैसा बचा सकते हैं। Nothing Phone 3 में आपको तगड़ा प्रोसेसर के साथ बेहतरीन फीचर्स भी मिल जाएंगे। तो चलिए जानते हैं इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से…
Nothing Phone 3 Price & Offers
Nothing Phone 3 बेहतरीन स्मार्टफोन है। जिसमें आपको दमदार फीचर्स के साथ तगड़ा परफॉमेंस भी मिलेगा। वहीं कीमत की बात करें तो, 12GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट को अगर आप अमेजन से खरीदते हैं तो इसकी कीमत आपको 46,449 रुपये पड़ेगी। जबकि इस फोन को इसी साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। तब इसकी कीमत 79,999 रुपये थी।
बात करें बैंक ऑफर की तो ई-कॉमर्स साइट पर एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से अगर आप फोन का भुगतान करते हैं तो आपको 1500 रुपये डिस्काउंट मिल जाएगा। जिसके बाद इस फोन की कीमत 44,949 रुपए हो जाएगी। इतना ही नहीं आपको एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।

जिससे आप अपना पुराना या मौजूदा फोन देने पर 42,350 रुपये आसानी से बचा सकते हैं। मगर एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ इस बात पर निर्भर करेगा कि एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की कंडीशन कैसी है। यह फोन लॉन्च कीमत से 35,050 रुपये सस्ते में मिल रहा है।
Nothing Phone 3 Specifications
Nothing Phone 3 स्मार्टफोन में आपको 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। जिसका रेजोल्यूशन 1260×2800 पिक्सल है। बात करें रिफ्रेश रेट का तो वह आपको 120Hz मिलेगा। फोन का परफॉमेंस काफी शानदार है ऐसा इसलिए क्योंकि, इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर काम करता है। कंपनी ने Phone 3 में 5,500mAh बैटरी दी है जो कि 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
| Feature | Details |
|---|---|
| Display | 6.67-inch 1.5K AMOLED |
| Resolution | 1260 x 2800 pixels |
| Refresh Rate | 120Hz |
| Processor | Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 |
| Operating System | Android 15, Nothing OS 3.5 |
| Battery | 5,500mAh |
| Charging Support | 65W Fast Charging |
| Rear Camera Setup | 50MP Primary + 50MP Periscope Telephoto + 50MP Ultra Wide |
| Front Camera | 50MP |
| Dimensions (mm) | 160.60 x 75.59 x 8.99 |
| Weight | 218g |
Nothing Phone 3 स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा देखने को मिलेगा। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट मिलेगा। वहीं डाइमेंशन के मामले में Phone 3 की लंबाई 160.60 मिमी, चौड़ाई 75.59 मिमी, मोटाई 8.99 मिमी और वजन 218 ग्राम है।
यह भी पढ़ें: Amazon Fire टैबलेट्स अब चलेंगे Android पर, रिपोर्ट में खुलासा!












