Nothing आज अपना नया फ्लैगशिप Nothing Phone 3 लॉन्च करने वाला है। वहीं इस फोन को लेकर कंपनी ने सारी जानकारी पहले ही दे दी थी। बता दें कि, फिल्पकार्ट पर इसका टीजर लाइव कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, रात 10:30 बजे इसका लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
यह फोन दोनों जेनरेशन से काफी ज्यादा पावरफुल और शानदार होने वाला है। इस फोन की खास बात यह है कि इस बार यह डिवाइस इंडिया में मेक इन इंडिया के तहत बनाया गया है जिसे लेकर ब्रांड ने काफी जोर दिया है।
Nothing Phone 3 स्मार्टफोन को भारत के साथ ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। अगर आप भी इस फोन का लाइव इवेंट देखना चाहते हैं तो आप नथिंग के ऑफिशल YouTube चैनल पर आसानी से देख सकते है।
Nothing Phone 3 FEATURES
जानकारियों के मुताबिक, Nothing Phone 3 स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। जिसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिल जाएगा जिससे आप धूप में भी अपने फोन को आसानी से चला पाएंगे। Nothing Phone 3 में तगड़ा प्रोसेसर का इस्तमाल किया गया है। जो कि Qualcomm का नया Snapdragon 8s Gen 4 है। जो इसे फ्लैगशिप परफॉमेंस देने में मदद करेगा।
फीचर | डिटेल्स |
---|---|
डिस्प्ले | 6.7 इंच LTPO AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस |
प्रोसेसर (Chipset) | Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 |
कैमरा सेटअप | – 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (ऑप्टिकल जूम) – अल्ट्रा-वाइड लेंस – 50MP फ्रंट कैमरा |
बैटरी | 5,150mAh |
फास्ट चार्जिंग | 100W फास्ट चार्जिंग, वायरलेस और रिवर्स वायरलेस सपोर्ट |
यूनीक फीचर | Glyph Matrix LED इंटरफेस (नॉटिफिकेशन और एनिमेशन के लिए) |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Nothing OS 3.5 (Android 15 बेस्ड) |
सॉफ्टवेयर सपोर्ट | 5 साल तक OS अपडेट्स, 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स |
लॉन्च डेट | 30 जून 2025 (भारत में) |
लाइव स्ट्रीमिंग | ऑफिशियल वेबसाइट और YouTube चैनल पर |
Nothing Phone 3 स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेली फोटो लेंस मिलेगा जो ऑप्टिकल जूम को अच्छे से सपोर्ट करेगा। इसके बाद कई रिपोर्ट्स सामने आया है जिसमें फोन में एक अल्ट्रा वाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने का दावा किया गया है।

Phone 3 में तगड़ा बैटरी बैकअप भी दिया गया है। जो कि 5,150mAh है। जो 100वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस फोन की खास बात यह है कि इसमें वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग फीचर्स दिया गया है इसी के साथ इस फोन में एक नया इंटरफेस भी देखने को मिलेगा जो की Glyph Matrix LED है।
इसी के साथ यह फोन एंड्रॉयड 15 के आधार पर बना है जो Nothing OS 3.5 पर काम करता है। कंपनी ने यह भी वादा किया है कि यूजर्स को 5 साल तक OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
Nothing Phone 3 PRICE
स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो सीईओ गूगल के एक इवेंट के दौरान लोगों को सरप्राइज दिया जहां उन्होंने नथिंग फोन 3 की संभावित कीमत के बारे में जानकारी उन्होंने कहा कि फोन की कीमत £800 यानी कि लगभग 92 हजार रुपए होगी।
यह भी पढ़ें: AI+ 5G Smartphone सिर्फ ₹5000 में, 8 जुलाई को भारत में होगा लॉन्च