Nubia बहुत जल्द अपने शानदार फोन Nubia Z80 Ultra को लॉन्च करने वाला है। हालांकि इस फोन पर अभी काम चल रहा है। जानकारी के अनुसार, इस फोन में कई शानदार और एडवांस फीचर्स देखने को मिल सकता है। उम्मीद यह भी है कि, Nubia Z80 Ultra स्मार्टफोन में दमदार कैमरा, बैटरी और स्टोरेज मिलने की संभावना हैं।
बता दें कि, इस फोन को साल के आखिरी मि लॉन्च में लॉन्च कर दिया जाएगा। तो चलिए जानते हैं Nubia Z80 Ultra स्मार्टफोन के बारे में…
Nubia Z80 Ultra कब होगा पेश
जानकारी के लिए बता दें कि, कंपनी ने अभी तक Nubia Z80 Ultra स्मार्टफोन के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन अगर यह कंपनी अपने ब्रांड शेक्सड्यूल पर फोन लॉन्च करती है तो वह नवंबर 2025 हो सकता है।
यह एक शानदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन हो सकता है। जिसमें आपको दमदार फीचर और ज़बरदस्त परफॉमेंस देखने को मिल जाएगा।
Nubia Z80 Ultra Specifications (Expected)
टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर इस बारे में जानकारी दी कि, Z80 Ultra बीते साल लॉन्च हुए Z70 Ultra का अपग्रेड वर्जन हो सकता है। उम्मीद यह भी है कि, इसमें आपको बेहतर अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा मिल जाएगा। Nubia Z80 Ultra में तगड़ा प्रोसेसर मिल सकता है। जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 प्रोसेसर है। वहीं इस प्रोसेसर को सितंबर 2025 में लॉन्च कर दिया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, इसका प्रदर्शन AnTuTu पर 3.8 मिलियन पॉइंट हैं। जो कि Z70 Ultra के 2.5 मिलियन स्कोर से लगभग 50 प्रतिशत ज्यादा है। वही इस फोन में आपको 50मेगापिक्सल का प्राइमरी, पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। फिलहाल टिप्स ने सेंसर या लेंस के बारे में कोई भी जानकारी साझा नहीं की है।
Nubia Z80 Ultra स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। जो कि 7,100mAh हो सकता है। इसे लेकर ऐसा बताया भी जा रहा है कि, इसमें सिंगल सेल सिलिकॉन कार्बन यूनिट होगा। जिसकी सहायता से ज्यादा प्रयोग करने पर भी बैटरी कई दिनों तक चल सकती है। यह फोन गेमर्स और ज्यादा फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
वही रैम और स्टोरेज के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन संभावना यह है कि, Z80 Ultra में अपने पिछले वर्जन वाले डिजाइन एलिमेंट्स जैसे कि IP68/IP69-रेटेड बिल्ड और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें: Honor Pad X7 लॉन्च: ₹7,700 की रेंज में दमदार टैबलेट!













