क्या आप भी OnePlus का नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहें हैं तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि, इस बार ई कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर OnePlus 13, OnePlus 13R और OnePlus 13s पर बंपर डिस्काउंट चल रहा है। जिससे आप कम कीमत में इस फोन को खरीद कर अपने घर ले जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन फोन पर मिलने वाले ऑफर के बारे में विस्तार से…
OnePlus 13 सीरीज पर डिस्काउंट
OnePlus 13R
OnePlus 13R स्मार्टफोन काफी शानदार है इसमें आपको वह सभी फीचर्स मिलेंगे जो एक फ्लैगशिप फोन में देखने को मिलते हैं। इस फोन में आपको 12GB रैम प्लस 256GB स्टोरेज वेरिएंट देखने को मिलेगा। जिसकी कीमत 39,063 रुपए है। बैंक ऑफर की बात करें तो बैंक ऑफ़ बड़ोदा कार्ड से अगर आप इस फोन का भुगतान करते हैं तो आपको 10% का डिस्काउंट मिलता है यानी 1250 रुपए जिसके बाद इस फोन की कीमत 37,813 रुपए हो जाएगी।
जबकि यह फोन 42,999 में लॉन्च किया गया था। देखा जाए तो यह फोन 5,186 सस्ता मिल रहा है। OnePlus 13R में आपको 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस LTPO डिस्प्ले मिल जाएगी जिसका रेजोल्यूशन 2780×1264 पिक्सल है। वही रिफ्रेश रेट की बात की जाए तो वह आपको 120Hz मिलेगा।
फीचर | विवरण |
---|---|
लॉन्च प्राइस | ₹42,999 |
ऑफर प्राइस | ₹39,063 |
बैंक ऑफर (बैंक ऑफ बड़ोदा) | ₹1,250 का अतिरिक्त डिस्काउंट |
फाइनल प्राइस | ₹37,813 |
डिस्प्ले | 6.78 इंच फुल HD+ LTPO AMOLED |
स्क्रीन रेजोल्यूशन | 2780 x 1264 पिक्सल |
रिफ्रेश रेट | 120Hz |
प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 |
रैम और स्टोरेज | 12GB RAM + 256GB स्टोरेज |
रियर कैमरा | 50MP प्राइमरी + 50MP टेलीफोटो + 8MP अल्ट्रा वाइड |
फ्रंट कैमरा | 16MP |
बैटरी | 6000mAh |
चार्जिंग सपोर्ट | 80W फास्ट चार्जिंग |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 (OxygenOS 15.0) |
इस फोन में तगड़ा प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 है। यह फोन एंड्रॉयड 15 के आधार पर बना है जो OxygenOS 15.0 पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिल जाएगा।

वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरे की बात करें तो 16 मेगापिक्सल का शानदार फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इस फोन की खास बात यह है कि इसमें आपको 6000 mAhकी बड़ी बैटरी मिल जाएगी। जो 80 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
OnePlus 13s
OnePlus 13s स्मार्टफोन में आपको 12GB+256GB स्टोरेज मिल जाएगा। जिसकी कीमत 52,699 रुपये है। वहीं बात की जाए बैंक ऑफर की तो यहां भी अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा से इस फोन का भुगतान करते हैं तो आपको 10% का डिस्काउंट मिलेगा। यानी, 1,250 रुपये। जिससे इस फोन की प्रभावी कीमत 51,449 रुपए हो जाएगी जबकि 12GB रैम प्लस 256GB वेरिएंट को 54,999 में लॉन्च किया गया था।
फीचर | विवरण |
---|---|
लॉन्च प्राइस | ₹54,999 |
ऑफर प्राइस | ₹52,699 |
बैंक ऑफर (बैंक ऑफ बड़ोदा) | ₹1,250 का डिस्काउंट |
फाइनल प्राइस | ₹51,449 |
डिस्प्ले | 6.32 इंच LTPO AMOLED |
स्क्रीन रेजोल्यूशन | 2640 x 1216 पिक्सल |
रिफ्रेश रेट | 120Hz |
प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 8 Elite |
रैम और स्टोरेज | 12GB RAM + 256GB स्टोरेज |
रियर कैमरा | 50MP प्राइमरी + 50MP टेलीफोटो |
फ्रंट कैमरा | 32MP |
बैटरी | 5850mAh |
चार्जिंग सपोर्ट | 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 (OxygenOS 15) |
जिससे कुल 3,550 रुपये सस्ता मिल रहा है। OnePlus 13s में आपको 6.32 इंच की LTPO डिस्प्ले मिल जाएगी। जिसका रेजोल्यूशन 2640×1216 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz मिल जाएगा। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है।
यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है। इस फोन में आपको एक बड़ी बैटरी मिलेगी जो कि 5,850mAh है। जो कि 80W SUPERVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल जाएगा।
OnePlus 13
OnePlus 13 बेहतरीन फोन है। जिसमें आपको 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,984 रुपये देखने को मिलेगा। यहां भी बैंक ऑफर समान है अगर आप बैंक ऑफ़ बड़ौदा से भुगतान करते हैं। तो आपको 10% का डिस्काउंट मिलेगा यानी की 1,250 रुपए जिसके बाद इस फोन की कीमत 63,734 रुपए हो जाएगी।
OnePlus 13 में आपको 6.82 इंच की क्वाड एचडीप्लस LTPO 4.1 ProXDR डिस्प्ले मिलेगी।
फीचर | विवरण |
---|---|
लॉन्च प्राइस | ₹64,984 |
ऑफर प्राइस | ₹64,984 |
बैंक ऑफर (बैंक ऑफ बड़ौदा) | ₹1,250 का डिस्काउंट |
फाइनल प्राइस | ₹63,734 |
डिस्प्ले | 6.82 इंच Quad HD+ LTPO 4.1 ProXDR |
स्क्रीन रेजोल्यूशन | 1440 x 3168 पिक्सल |
प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 8 Elite (Octa-Core) |
रैम और स्टोरेज | 12GB RAM + 256GB स्टोरेज |
रियर कैमरा | 50MP प्राइमरी + 50MP अल्ट्रावाइड + 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो |
फ्रंट कैमरा | 32MP |
बैटरी | 6000mAh |
चार्जिंग सपोर्ट | 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग (संभावित) |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 (OxygenOS 15) |
जिसका रेजोल्यूशन 1440×3168 पिक्सल है। इस फोन का परफॉमेंस बहुत अच्छा है क्योंकि इसमें ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है।
इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल कैमरा मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें: Vivo V60 भारत में जल्द होगा लॉन्च, OriginOS के साथ पहला इंटरनेशनल हैंडसेट