---Advertisement---

OnePlus 15 में नए कैमरा डिजाइन के साथ मिलेगी धांसू 120W फास्ट चार्जिंग!

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
OnePlus 15

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

OnePlus 15 अपने लॉन्च के काफी पास है। ऐसा इसलिए क्योंकि, इसे बहुत जल्द लॉन्च किया जाएगा। लेकिन, वनप्लस के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन का इंतजार ग्लोबल फैंस के लिए भी अब मुश्किल भरा हो सकता है। फिलहाल इस फोन को एक नए सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया है जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि, मार्केट में कंपनी इसे जल्द पेश कर सकती है।

वहीं, इस सर्टिफिकेशन में फोन का मॉडल नम्बर भी देखने को मिला है। जिससे यह साफ होता है कि, फोन साउथ ईस्ट एशिया में जल्द ही रिलीज होने वाला है और इसके बाद अन्य मार्केट्स में भी इसकी एंट्री होगी। तो चलिए जानते हैं OnePlus 15 के बारे में विस्तार से …

OnePlus 15 कब होगा लॉन्च?

जानकारी के लिए बता दें कि, OnePlus 15 स्मार्टफोन को बहुत जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं देखा जाए तो, कंपनी के रिलीज पैटर्न को इससे पहले आया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13 को चीनी मार्केट में अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया गया था।

जिसके बाद यह फोन ग्लोबल लेवल पर जनवरी में 2025 में आया। इस पैटर्न को देखकर यही उम्मीद लगाई जा रही है कि OnePlus 15 स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में इस साल के अंत में लॉन्च हो सकता है। जिसके बाद इसका ग्लोबल लॉन्च जनवरी 2026 या इसके आसपास देखने को मिल सकता है।

OnePlus 15 मिलेगा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट?

वनप्लस 15 के लिए इससे पहले आए अपडेट्स की बात करें तो फोन SIRIM लिस्टिंग में भीनजर आया था। जिससे यह पता चलता है कि, यह फोन 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। जिसका मतलब यह है कि, फोन लगभग आधे घंटे में फुल चार्ज हो जाएगा।

OnePlus 15

और वनप्लस की हमेशा से यह कोशिश करता है कि, अपने प्रतिद्वंदियों की तुलना में फोन को यह सबसे तेज चार्जिंग स्पीड दे। वनप्लस 15 के साथ भी कुछ ऐसा ही मिलने की संभावना है।

OnePlus 15 प्रोसेसर

फोन की परफॉर्मेंस को लेकर बात करें तो गीकबेंच पर एक चाइनीज स्मार्टफोन हाल ही में PLK110 कोड के साथ नजर आया था। जिसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट का इस्तेमाल किया गया था। वहीं उस फोन में 16GB रैम है और फोन एंड्रॉयड 16 पर काम करता है। फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 3709 पॉइंट्स का स्कोर किया है जबकि मल्टी कोर टेस्ट में 11000 पॉइंट्स का स्कोर किया है।

क्या है खासियत?

बात करें इस फोन के डिजाइन की तो, इसमें आपको कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। खास बात यह है कि, फोन के बेजल्स पहले को अपेक्षा और भी ज्यादा पतले हो सकते हैं। बॉडी का साइज थोड़ा और छोटा हो सकता है। सूत्रों के अनुसार पता चला है कि, फोन के मिड फ्रेम पर ज्यादा ध्यान दिया गया है।

क्योंकि, इसे मजबूत बताया जा रहा है जो कि टाइटेनियम से भी ज्यादा ड्यूरेबल से होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि फोन अपनी फाइनल स्टेज की तरफ है और जल्द ही कंपनी इसके रिलीज को लेकर कोई बड़ा संकेत दे सकती है।

यह भी पढ़ें: Amazon Fire टैबलेट्स अब चलेंगे Android पर, रिपोर्ट में खुलासा!

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment