वनप्लस अगले हफ्ते एक शानदार OnePlus Ace 6 स्मार्टफोन मार्केट में उतार सकता है। देखा जाए तो, कंपनी ने हैंडसेट के कुछ स्पेसिफिकेशन्स की घोषणा पहले ही कर दी है। इसी के साथ यह भी कन्फर्म हो गया है कि, डिवाइस में 165Hz का AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा।
जो स्मूथ स्क्रॉल एक्सपीरियंस देगा। बायोमेट्रिक के लिए फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखने को मिलेगा। जबकि, इस वनप्लस डिवाइस में आपको 7800mAh की पावरफुल बैटरी भी मिल सकती है, जो इसे एक बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बना देगी। तो चलिए जानते हैं OnePlus Ace 6 फोन के अन्य खास फीचर्स विस्तार में …
OnePlus Ace 6 के स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस ने इस शानदार OnePlus Ace 6 डिवाइस को अल्ट्रा-परफॉर्मेंस फ्लैगशिप डिवाइस बताया है और चीनी माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक पोस्ट के जरिए यह साझा किया है कि, फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है। कंपनी ने यह भी बताया है कि डिवाइस में 165Hz तक का वेरिएबल रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा।
जिसकी बदौलत यह फोन 60Hz, 90Hz, 120Hz, 144Hz और 165Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। हालांकि, यह एक फ्लैट AMOLED स्क्रीन होगी जिसमें आपको एक अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखने को मिलेगा।
7,800mAh की बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
OnePlus Ace 6 डिवाइस में आपको मैटेलिक फ्लेम देखने को मिल सकता है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए इस फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है। जबकि, हैंडसेट में 7,800mAh की बड़ी बैटरी भी मिलेगी, जो इसे इस सेगमेंट का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनाता है।
इसके अलावा, बड़ी बैटरी होने के साथ-साथ फोन में आपको 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल जाएगा। हालांकि वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत?
अगर आपको नहीं याद है तो बता दें कि, कंपनी ने बहुत पहले ही फोन के कुछ कलर वेरिएंट भी टीज कर दिया था।जिससे अब यह पता चल गया है कि यह डिवाइस तीन कलर में लॉन्च किया जाएगा। जो कि, ब्लैक, फ्लैश व्हाइट और सिल्वर कलर है।

बात करें OnePlus Ace 6 के वजन की तो वह 213 ग्राम होने वाला है। जानकारी के अनुसार, लिस्टिंग से यह भी पता चल गया है कि यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलेगा, जो मौजूदा फ्लैगशिप वनप्लस 13 में देखने को मिलता है। बात करें फोन की कीमत की तो, वो लगभग ₹40,000 होने की संभावना है। फोन 27 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे IST पर लॉन्च होगा।
लेखक की राय
वनप्लस का यह नया 5G स्मार्टफोन अपने सेगमेंट में एक दमदार फ्लैगशिप साबित हो सकता है। इसमें दी गई 7,800mAh की बड़ी बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग यूज़र्स को लंबा बैकअप और तेज़ चार्जिंग दोनों का अनुभव देगी। वहीं, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite चिपसेट इसे परफॉर्मेंस और डिस्प्ले दोनों में बेहतरीन बनाएंगे। अगर इसकी कीमत ₹40,000 के आसपास रहती है, तो यह फोन अपने फीचर्स के हिसाब से एक बढ़िया डील साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Vivo Pad 5e लॉन्च: 12.1 इंच डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 3 के साथ नया टैबलेट