---Advertisement---

OnePlus Ace 6 Turbo जल्द करेगा एंट्री! 8000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग के साथ बनेगा पावरहाउस

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
OnePlus Ace 6 Turbo

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

OnePlus Ace 6 Turbo: OnePlus का बहुचर्चित OnePlus 15 और Ace 6 फोन कंपनी ने हाल ही में मार्केट में लॉन्च किया है। वहीं, इस स्मार्टफोन्स के लिए वनप्लस के फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब ब्रांड एक और धांसू फोन मार्केट में लाने की तैयारी कर रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, OnePlus Ace 6 Turbo बहुत अब जल्द मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इस अपकमिंग फोन को काफी शानदार बताया जा रहा है। इसी के साथ यह एक गेमिंग फोन कहा जा रहा है, जो पावरफुल फीचर्स से लैस होगा। OnePlus Ace 6 Turbo चीन में इसी साल के अंत तक मार्केट में दस्तक दे सकता है। अब फोन के बारें कई अहम बातें लीक हुई हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…

OnePlus Ace 6 Turbo कब होगा लॉन्च?

OnePlus 15 और Ace 6 के बाद कंपनी मार्केट में एक और धांसू फोन पेश करने की योजना बना रही है। वहीं, कंपनी का अपकमिंग फोन रिलीज के बहुत पास है। SmartPrix की रिपोर्ट की मानें तो OnePlus Ace 6 Turbo साल के अंत में मार्केट में रिलीज होगा। यह एक गेमिंग फोन होगा जिसका कोडनेम Macan बताया गया है। इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी किया गया है।

OnePlus Ace 6 Turbo फीचर्स

OnePlus Ace 6 Turbo फोन में आपको 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा। यह 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट कर सकता है। फोन में 165Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। Ace 6 Turbo में 8,000mAh की बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ में कंपनी 100W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है।

OnePlus Ace 6 Turbo कैमरा

कैमरा की बात करें तो OnePlus Ace 6 Turbo में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को सकता है, इसी के साथ इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया जा सकता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने की उम्मीद है।

OnePlus Ace 6 Turbo

वहीं, OnePlus Ace 6 Turbo Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इस पर ColorOS 16 की स्किन देखने को मिल सकती है। इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी दिया जा सकता है। इसके अलावा, एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर, डुअल स्पीकर, और NFC का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

OnePlus Ace 6 Turbo कलर ऑप्शन?

टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक, फोन में मेटल का फ्रेम देखने को मिल सकता है। जिसका वजन 216 ग्राम तक हो सकता है। वहीं, इस फोन में आपको कई कलर ऑप्शन भी मिल सकते हैं। जिनमें ब्लैक, पर्पल, शेडो ग्रीन और स्पेशल एडिशन शामिल हैं। फोन के बारे में आने वाले दिनों और भी कई स्पेसिफिकेशंस सामने आ सकते हैं।

लेखक की राय

OnePlus Ace 6 Turbo कंपनी का अब तक का सबसे दमदार गेमिंग फोन साबित हो सकता है।
Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और 165Hz डिस्प्ले इसे परफॉर्मेंस के मामले में बेहतरीन बनाएंगे।
8,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग से यूजर्स को शानदार बैकअप और स्पीड दोनों मिलेंगे।
अगर कंपनी कीमत को संतुलित रखती है, तो यह फोन गेमिंग सेगमेंट में नया ट्रेंड सेट कर सकता है।

यह भी पढ़ें: Google ने पेश किया ‘Vibe Coding’ – बिना कोडिंग के ऐप्स बनाओ!

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment