क्या आप भी किसी शानदार फोन को लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि, इस बार OnePlus Nord 5 5G स्मार्टफोन पर धमाकेदार ऑफर चल रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फोन को इसी साल लॉन्च किया गया था।
यह एक जबरदस्त फोन है। इसमें आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं OnePlus Nord 5 5G फोन के ऑफर और फीचर्स के बारे में…
OnePlus Nord 5 5G Offers & Price in India
OnePlus Nord 5 5G एक बेहतरीन फोन है जिसमें आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स मिल जाएंगे। और खास बात यह है कि इस फोन को आप कम कीमत के साथ अपने घर ले जा सकते हैं हैरानी की बात यह है कि यहां आपको एक नहीं कई ऑफर मिलने वाले हैं।
| वेरिएंट | 8GB RAM + 256GB स्टोरेज |
|---|---|
| लॉन्च प्राइस | ₹31,999 |
| फ्लिपकार्ट डील प्राइस | ₹31,280 |
| HDFC कार्ड डिस्काउंट | ₹2,500 |
| फाइनल प्राइस (डिस्काउंट के बाद) | ₹28,750 |
| बैंक ऑफर उपलब्ध | HDFC Credit Card ऑफर |
| कहां से खरीदें? | Flipkart |

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अगर आप 8GB RAM और 256 GB स्टोरेज वेरिएंट को फ्लिपकार्ट से खरीदते हैं तो आपको 31,280 रुपए का पड़ेगा जबकि इसे लॉन्च किया गया था 31,999 में वही बात की जाए बैंक ऑफर की तो अगर आप इस फोन का भुगतान एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो आपको ₹2500 का डिस्काउंट मिल जाएगा इसके बाद इस फोन की कीमत 28750 हो जाएगी।
OnePlus Nord 5 5G Features & Specifications
OnePlus Nord 5 स्मार्टफोन में आपको 6.83 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगी। वहीं बात की जाए रेजोल्यूशन की तो वह आपको 2800 x 1272 पिक्सल मिलेगा। जबकि रिफ्रेश रेट 144Hz है।
OnePlus Nord 5 5G में आपको एक जबरदस्त बैटरी भी मिलेगी। जो कि 6,800mAh है। जो 80W Super VOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है।
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.83 इंच फुल HD+ AMOLED |
| रेज़ोल्यूशन | 2800 x 1272 पिक्सल |
| रिफ्रेश रेट | 144Hz |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 (4nm), ऑक्टा-कोर |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 बेस्ड OxygenOS 15 |
| बैटरी | 6800mAh |
| चार्जिंग | 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग |
| रियर कैमरा | 50MP प्राइमरी + 8MP अल्ट्रा वाइड |
| फ्रंट कैमरा | 50MP सेल्फी कैमरा |
| कनेक्टिविटी | 5G, ड्यूल सिम, NFC, Wi-Fi, Bluetooth, GPS |
OnePlus Nord 5 स्मार्टफोन का परफॉमेंस काफी शानदार है क्योंकि इसमें ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 4nm प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह फोन एंड्रॉयड 15 के आधार पर बना है जो OxygenOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
स्मार्टफोन की कैमरे की बात करें तो इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल जाएगा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल जाएगा। वही फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरे की बात करें तो 50 मेगापिक्सल का आपको फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है।
इसी के साथ कनेक्टिविटी के आपके सारे ऑप्शन मिलेंगे जो एक फ्लैगशिप फोन में देखने को मिलते हैं। जैसे की 5G, ड्यूल सिम सपोर्ट, एनएफसी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस इत्यादि।
यह भी पढ़ें: Samsung Tri-Fold Phone की पहली झलक आई सामने, लॉन्च डेट भी हुई लीक













