OnePlus मार्केट में तहलका मचाने के लिए अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करता रहता है। इसी बीच अपने आगामी नॉर्ड स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 5 को लाने की तैयारी में जुटा हुआ है। यह एक तगड़ा फोन है। जिसमें आपको कई सारे फीचर्स मिल सकते हैं।
इसमें जिस बैटरी का उपयोग किया गया है। यह अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। यह फोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। तो चलिए जानते हैं OnePlus Nord CE 5 के फीचर्स और कीमत के बारे में…
OnePlus Nord CE 5 में सबसे बड़ी बैटरी
OnePlus Nord CE 5 में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं। वहीं इस फोन में आपको मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 Apex का प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। यह दिखने में बिल्कुल चीन के एक्सकूलेसिव Ace 5 Racing Edition के जैसा हैं। लेकिन चिपसेट और स्पेसिफिकेशन में कुछ अंतर मिल सकता है।
- OnePlus Nord CE 5 मीडियाटेक Dimensity 8350 Apex प्रोसेसर के साथ आएगा।
- इसका डिजाइन चीन के Ace 5 Racing Edition जैसा है, लेकिन ग्लोबल वेरिएंट में कुछ अंतर हैं।
- सबसे बड़ा बदलाव इसकी 7,100mAh की बैटरी है, जो अब तक की Nord सीरीज में सबसे बड़ी है।
- यह बैटरी OnePlus Nord CE 5 की क्षमता को लगभग दोगुना कर देती है।
- फोन में 80W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
- कंपनी का दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग में 6 घंटे से ज्यादा YouTube कंटेंट देखा जा सकता है।
- यह डिवाइस OnePlus 13s जैसे बैटरी और चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा।
- Nord CE 5 का भारतीय वर्जन चीनी वर्जन से थोड़ा अलग होगा, खासकर चिपसेट और सॉफ्टवेयर के मामले में।

OnePlus ने यह दावा किया है कि, OnePlus Nord CE 5 में 7,100mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। जो फोन के कैपेसिटी को दोगुना कर देगा। जो 80वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।इसी के साथ चीनी ब्रांड ने यह भी दावा किया है कि, स्मार्टफोन को केवल 10 मिनट चार्ज करने पर 6 घंटा तक YouTube आसानी से चला सकते हैं।
गेमिंग के टाइम होगा फोन गर्म ?
OnePlus Nord CE 5 का माइक्रोसाइट ऑफिशियल साइट पर लाइव हो चुका है। जिससे यह पता चलता है कि यह फोन बाईपास चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। यह एक ऐसा फीचर्स है जो गेम खेलने के दौरान यह बैटरी के बजाय डायरेक्ट चार्जर के पावर लेने की सुविधा रखता है। जिससे फोन जल्दी गर्म नहीं होगा और बैटरी की हेल्थ भी ठीक रहेगी। वहीं लॉन्च के समय फोन के बारे में ज्यादा कुछ पता चल पाएगा।
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 50: ₹20,000 में 256GB 5G स्मार्टफोन, Flipkart पर भारी डिस्काउंट













