---Advertisement---

Oppo A6 Pro 4G Launch: 7,000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ जानें कीमत

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Oppo A6 Pro 4G

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Oppo हर मार्केट में अपना तगड़ा पहचान बनाते हुए नजर आ रहा है। इस कंपनी के फोन लोगों के बीच में काफी पसंद किया जाता है। इसी के साथ कंपनी ने नया स्मार्टफोन Oppo A6 Pro 4G को लॉन्च कर दिया है। यह एक बेहतरीन स्मार्टफोन है।

जिसमें आपको एक से बढ़कर एक फीचर देखने को मिल जाएगा। इस फोन की खास बात यह है कि, इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जो तगड़ा बैकअप देगा। वहीं इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo A6 Pro 5G, Oppo A6 GT और Oppo A6i को भी लॉन्च किया गया है।

फोन में फ्रंट सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का दमदार कैमरा दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G100का उपयोग किया गया है।

कीमत

Oppo A6 Pro 4G स्मार्टफोन के कीमत की बात करें तो अगर आप 8GB के RAM और 256GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को वियतनाम से लेते हैं तो इसकी कीमत आपको VND 82,90,000 (लगभग 27,900 रुपये) पड़ेगी। खास बात यह है कि, इस स्मार्टफोन को कई कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। जो कि, Coral Pink, Lunar Titanium, Rosewood Red और Stellar Blue कलर्स है।

Oppo A6 Pro 4G के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

Oppo A6 Pro 4G स्मार्टफोन में आपको 6.57 इंच फुल HD+ (1,080 × 2,372 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जिसका स्क्रीन रिफ्रेश रेट 120 Hz होगा। जबकि, टच सैंपलिंग रेट 240 Hz दिया गया है। फोन की खास बात यह है कि, इसमें आपको 1,400 निट्स तक का पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिल जाएगा। वहीं, इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G100 का इस्तेमाल किया गया है।

फीचर्सडिटेल्स
डिस्प्ले6.57 इंच FHD+ (1080 × 2372 पिक्सल) AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग, 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस
प्रोसेसरMediaTek Helio G100
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 15 पर आधारित ColorOS 15
रियर कैमरा50MP प्राइमरी + 2MP मोनोक्रोम
फ्रंट कैमरा16MP
कूलिंग सिस्टम4,300 sq mm वेपर कूलिंग चैंबर (SuperCool VC सिस्टम)
गेमिंग फीचरAI सपोर्टेड Game Booster 2.0
बैटरी7,000mAh (पहले से बताया गया)

यह स्मार्टफोन Android 15 पर बना है। जो कि, ColorOS 15 पर काम करता है। Oppo A6 Pro 4G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Oppo A6 Pro 4G

इस फोन की खास बात यह है कि, इसमें आपको 4,300 sq mm वेपर कूलिंग चैंबर मिल जाएगा। जो कि SuperCool VC सिस्टम के साथ दिया गया है। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) के सपोर्ट वाला Game Booster 2.0 है। यह फीचर उन लोगों के लिए काफी शानदार जो सकता है जो गेम में पर्सनलाइज्ड एक्सपीरिएंस खोजते हैं।

कनेक्टिविटी

जानकारी के लिए बता दें कि, Oppo A6 Pro 4G में 7,000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जो 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इतना ही नहीं, इसमें आपको कनेक्टिविटी के लिए कई ऑप्शन मिल जाएंगे। जैसे कि, 4G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प इत्यादि।

इसी के साथ इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Oppo A6 Pro 4G का साइज 158.20 × 75.02 × 8.00 mm और भार लगभग 188 ग्राम का है।

यह भी पढ़ें: WhatsApp का नया फीचर: अब किसी भी ऐप से सीधे स्टेटस अपडेट करें

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment