Oppo मार्केट में टक्कर देने के लिए अपने तगड़े स्मार्टफोन को लांच करता रहता है। जानकारी यह भी मिली है कि Oppo इस समय Oppo A6i 5G पर काम कर रहा है। इस बात का अंदाज़ा इस लिए लगाया जा रहा है क्योंकि इसे मॉडल नंबर PKW120 के साथ देखा गया था।
जानकारी के लिए बता दें कि, लिस्टिंग से फोन के फीचर और प्रोसेसर के बारे में पता चला रहा है। लेकिन अभी तक फाइनल मॉनीकर सामने नहीं आया है। सूत्रों से यह भी पता चला है कि इस फोन को बहुत जल्द चीन में लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं। तो चलिए जानते हैं Oppo A6i 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में
Oppo A6i 5G यहां आया नजर
Oppo A6i 5G फोन को लिस्टिंग में देख सकते हैं। इस फोन को Google Play सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में मॉडल नंबर PKW120 और कोडनेम OP5DF5L1 के साथ Oppo A6i 5G देखा गया है। इस फोन की सबसे खास बात यह है कि यही कोडनेम PKW110 फोन का है। जिसे बहुत पहले चीन ने Oppo A5x 5G के तौर पर लॉन्च किया गया था।

Oppo A6i 5G Specifications
TENAA लिस्टिंग के अनुसार, Oppo A6i 5G फोन के आपको एक से बढ़कर एक फीचर देखने को मिलेंगे। जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। इसमें आपको एक बड़ी स्क्रीन मिलेगी जोकि (PKW120) में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है। इसके रेजोल्यूशन की बात करे तो वह 720 x 1604 पिक्सल है। इस फोन की खास बात यह है कि इसमें आपको 2.4GHz का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल जाएगा।
फीचर | Oppo A6i 5G | Oppo A5x 5G |
---|---|---|
डिस्प्ले | 6.67-इंच HD+ LCD, 720 x 1604 पिक्सल | 6.67-इंच HD+ LCD (अनुमानित) |
प्रोसेसर | 2.4GHz ऑक्टा-कोर (Dimensity 6300 अनुमानित) | Dimensity 6300 (संभावित) |
रैम और स्टोरेज | 6GB/8GB + 128GB/256GB | 12GB + 256GB |
रियर कैमरा | 50MP + 2MP | 32MP (सिंगल) |
फ्रंट कैमरा | 8MP | 5MP |
बैटरी | 5860mAh (लगभग 6000mAh) | 5860mAh (समान) |
फिंगरप्रिंट सेंसर | साइड-फेसिंग | साइड-फेसिंग (संभावित) |
OS | Android 14 (संभावित) | Android 14 (संभावित) |
डायमेंशन और वज़न | 165.71 × 76.25 × 7.99 mm, 194g | समान (संभावित) |
कीमत (चीन) | घोषित नहीं | ¥2,299 (लगभग ₹27,332) |
जो कि मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिप का बना हुआ है। इसमें आपको साइड फिंगरप्रिंट मिल जाएगा। इस फोन में आपको 6GB या 8GB रैम के साथ 128 GB और 256 GB का स्टोरेज आसानी से मिल जाएगा। इसमें आपको एक दमदार बैटरी भी मिलेगी जो 5,860mAh है, जो कि 6000mAh है। फोन में कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें आपको एकदम डार्क कैमरा मिल जाएगा।
इसमें आपको Ai फीचर भी मिलेंगे। प्राइमरी कैमरा आपको 50MP का मिल जाएगा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा मिल जाएगा। बात की जाए फ्रंट कैमरे की तो इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाएगा जिससे कि आप एक शानदार फोटो अपने फोन से कैप्चर कर सकते।
यह भी पढ़े: Vivo 33W Power Bank हुआ लॉन्च: 10,000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ