---Advertisement---

Oppo F31 और F31 Pro भारत में जल्द लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Oppo F31

Next 1,000 Followers Get Early Bird Deals – Don’t Miss Out!

Join Now

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo F31 सीरीज को भारत में बहुत जल्द लॉन्च कर दिया जाएगा। वहीं यह सीरीज मार्च में पेश हुए Oppo F29 स्मार्टफोन की जगह ले सकता है। इतना ही नहीं Oppo F31 और F31 Pro में तगड़ा प्रोसेसर का भी इस्तेमाल किया जाएगा। जो कि, MediaTek Dimensity चिपसेट्स है।

Oppo F31 कब किया जाएगा लॉन्च ?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav ने यह बताया है कि Oppo F31 सीरीज को 12-14 सितंबर के बीच में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo F31, F31 Pro और Oppo F31 Pro+ देखने को मिल जाएगा।

इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल Oppo F31 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 और F31 Pro में MediaTek Dimensity 7300 दिया जा सकता है।

Oppo F31 सीरीज में होगा कुछ अपग्रेड?

बता दे की सीरीज में 7000mAh की बड़ी बैटरी भी मिलेगी। जो 80 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वहीं कुछ रिपोर्टर्स में यह भी पता चला है कि, Oppo F31 और Oppo F31Pro में कंपनी की F29 सीरीज की तुलना में कैमरा और चिपसेट को लेकर कुछ ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है।

Oppo F31

वही इन स्मार्टफोन में ड्युरेबिलिटी ज्यादा होगा। इसके अलावा नेटवर्क परफॉर्मेंस को लेकर भी पहले से ज्यादा सुधार किया गया है। हाल ही में Oppo के K13 Turbo Pro और Oppo K13 Turbo को देश में लॉन्च किया गया था।

Oppo K13 Turbo Pro Features

Oppo K13 Turbo Pro स्मार्टफोन में आपको 6.80 इंच 1.5K (1,280 × 2,800 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz और 240 Hz के बीच हो सकता है। इस फोन में आपको 1,600 निट्स तक के ब्राइटनेस लेवल भी मिल जाएगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 का उपयोग किया गया है।

बता दे कि यह फोन एंड्रॉयड 15 के आधार पर बना है। जो ColorOS 15.0.2 पर काम करता है। इस फोन में आपको 2 साल तक का ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड और 3 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट मिल जाएगा। बता दें कि, फोन में आपको बैटरी से लेकर कैमरे तक सभी परफॉर्मेंस जबरदस्त मिल जाएंगे। इतना ही नहीं इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए एक इनबिल्ट फैन, एयर डक्ट्स और 7,000 sq mm का पेपर कूलिंग चैंबर भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Best 10 Samsung SmartPhones 2025 in India Under 40,000: टॉप मॉडल्स की पूरी जानकारी! फीचर्स, कैमरा और परफॉर्मेंस अभी चेक करें

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment