Oppo बहुत जल्द अपने शानदार स्मार्टफोन Oppo Find X9 सीरीज को अगले महीने लॉन्च करेगा। खास बात यह है कि, इस सीरीज में आपको Oppo Find X9 और Find X9 Pro देखने को मिल सकता है। वहीं यह दिनों फोन Android 16 पर बेस्ड हैं। जो ColorOS 16 पर काम करता है। देखा जाए तो, इन स्मार्टफोन्स के लिए चीन में प्री-रिजर्वेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
Oppo Find X9 प्रोसेसर
Oppo ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट शेयर करके बताया कि, Oppo Find X9 सीरीज को 16 अक्टूबर को चीन में पेश कर दिया जाएगा। वहीं इन स्मार्टफोन्स के लिए चीन में कंपनी की वेबसाइट से प्री-रिजर्वेशन लिए जा रहे हैं। बता दें कि, इस नए स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
फीचर्स | Oppo Find X9 सीरीज |
---|---|
लॉन्च डेट (चीन) | 16 अक्टूबर 2025 |
प्री-रिजर्वेशन | Oppo China वेबसाइट पर उपलब्ध |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 9500 |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 16 बेस्ड ColorOS 16 (15 अक्टूबर को रिलीज) |
बैटरी (Find X9) | 7,000mAh |
बैटरी (Find X9 Pro) | 7,500mAh |
कैमरा सेटअप | Hasselblad ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट |
Find X9 Pro कैमरा | 200MP टेलीफोटो कैमरा, 70mm फोकल लेंथ, f/2.1 अपर्चर |
खास टेक्नोलॉजी | Trinity Engine |
इंटरनेशनल लॉन्च | टीज़र जारी, डेट की जानकारी नहीं |
इतना ही नहीं, कस्टमर्स को इनमें पहले से ही ColorOS 16 प्री-इंस्टॉल्ड मिलेगा। Android 16 पर बेस्ड इस नए यूजर इंटरफेस को 15 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। Oppo के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर, Pete Lau ने Oppo Find X9 सीरीज के इंटरनेशनल लॉन्च का भी टीजर दिया है। हालांकि, इस स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट में कब लांच किया जाएगा। इस बारे में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिली है।
इस स्मार्टफोन सीरीज में कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया Trinity Engine होगा। इस सीरीज के Find X9 में 7,000 mAh और Find X9 Pro में 7,500 mAh देखने को मिल सकती है। वहीं, आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Hasselblad ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट दिया गया है। जानकारी के अनुसार, इस सीरीज के Find X9 Pro में आपको 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 70 mm फोकल लेंथ और f/2.1 अपार्चर के साथ मिलेगा।

Oppo Find X9 Features
इससे पहले Xpertpick ने एक रिपोर्ट में यह बताया था कि, इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 6.59 इंच फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है। जिसका रिजॉल्यूशन 1.5K होगा और रिफ्रेश रेट 120 Hz के साथ आ सकता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का उपयोग किया गया है। वहीं, इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
फीचर्स | Oppo Find X9 (स्टैंडर्ड) |
---|---|
डिस्प्ले | 6.59 इंच फ्लैट LTPO OLED |
रेज़ॉल्यूशन | 1.5K |
रिफ्रेश रेट | 120Hz |
सिक्योरिटी | अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 9500 |
रियर कैमरा 1 | 50MP Sony LYT-808 (OIS सपोर्ट) |
रियर कैमरा 2 | 50MP Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड |
रियर कैमरा 3 | 50MP Samsung JN9 पेरिस्कोप टेलीफोटो, 3x ऑप्टिकल जूम |
फ्रंट कैमरा | 50MP Samsung JN1 |
बैटरी चार्जिंग | 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
इसमें प्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-808 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Samsung JN9 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ इसे लॉन्च किया जा सकता है। जबकि, फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 कैमरा दिया जा सकता है। इस सीरीज के दोनों स्मार्टफोन्स की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 की कीमत में बड़ी गिरावट, अब मिलेगा ₹15 हजार सस्ता फ्लैगशिप फोन