---Advertisement---

Oppo Find X9: नया वेलवेट रेड कलर हुआ लॉन्च – क्या है खास?

By Afreen Bano

Published On:

Follow Us
Oppo Find X9 Pro

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Oppo ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन Oppo Find X9 में एक नया और स्टाइलिश वेलवेट रेड कलर ऑप्शन जोड़ा है। यह नया वेरिएंट यूज़र्स को फ़ोन में पावर के साथ एक प्रीमियम लुक भी देगा। कीमत वही रखी गई है, लेकिन नए कलर के साथ इसकी मार्केट में डिमांड बढ़ने की पूरी संभावना है।

वेलवेट रेड कलर क्यों है खास?

वेलवेट रेड कलर का लुक काफी ग्लॉसी, रिच और प्रीमियम तरह का है। यह डिजाइन फोन को एक अलग पहचान देता है और कैज़ुअल से लेकर प्रोफेशनल यूज़ तक हर जगह यह कलर काफी अट्रैक्टिव लगता है। यह सिर्फ दिखने में नया है, फीचर्स और स्पेक्स वही हैं जैसे अन्य कलर वेरिएंट में मिलते हैं।

Oppo Find X9: कीमत और उपलब्धता

12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹74,999 है। बैंक ऑफ़र्स के बाद इसे करीब ₹67,499 तक भी खरीदा जा सकता है। कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, इसलिए नया कलर एक विज़ुअल अपग्रेड की तरह है।

डिस्प्ले और डिजाइन

Oppo Find X9 में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। स्क्रीन शार्प, कलर-रिच और आउडडोर में भी काफी अच्छी दिखती है। फोन का रियर पैनल कर्व्ड है और हैंड में पकड़ने में काफी प्रीमियम फील देता है।

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है, जो फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस देता है। मल्टीटास्किंग, गेमिंग और हाई-एंड ऐप उपयोग में यह काफी स्मूद चलता है। UFS 4.1 स्टोरेज इसे और तेज़ बनाता है ऐप लोडिंग से लेकर फाइल ट्रांसफर सब कुछ फास्ट होगा।

कैमरा परफॉर्मेंस

Oppo Find X9 में पीछे की तरफ 50MP + 50MP + 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप है। मेन कैमरा लो-लाइट में भी शानदार फोटोज़ देता है। अल्ट्रावाइड शॉट्स कलर-एक्यूरेट रहते हैं।टेलीफोटो लेंस से पोर्ट्रेट और हाई-ज़ूम दोनों अच्छे आते हैं।फ्रंट में 32MP कैमरा दिया गया है, जो नैचरल स्किन टोन के साथ शार्प सेल्फी क्लिक करता है।

Oppo Find X9

बैटरी और चार्जिंग

Oppo Find X9 में 7,025mAh की बड़ी बैटरी है जिसे इस रेंज में एक प्लस पॉइंट माना जा रहा है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग + 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट उपलब्ध है। हेवी यूज़ में भी एक दिन आराम से निकल जाता है।

Oppo Find X9 के अन्य फीचर्स

फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो तेज और सुरक्षित अनलॉक अनुभव प्रदान करता है। यह नए Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर चलता है, जिससे आपको स्मूथ परफॉर्मेंस, बेहतर कस्टमाइजेशन और लेटेस्ट सुरक्षा फीचर्स मिलते हैं।

इसके अलावा, डिवाइस को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स मिली हैं, जिसका मतलब है कि यह धूल, गहरे पानी और हाई-प्रेशर वॉटर जेट्स से अच्छी तरह सुरक्षित रहता है। कुल मिलाकर, मजबूती और सुरक्षा के मामले में यह स्मार्टफोन प्रीमियम स्तर का अनुभव देता है।

Oppo Find X9 पहले से ही एक प्रीमियम स्मार्टफोन है। इसके कैमरे, बैटरी लाइफ, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस सब फ्लैगशिप-ग्रेड हैं। नया वेलवेट रेड कलर एक डिज़ाइन अपग्रेड ही नहीं है, बल्कि ओप्पो की स्टाइल-पसंद ऑडियंस को टारगेट करने की स्ट्रेटेजी भी लगती है।

यह भी पढ़ें: vivo S50 Pro Mini: छोटा साइज, लेकिन पावर देखकर दंग रह जाएंगे

Follow Us On

Afreen Bano

मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मास कम्युनिकेशन में पोस्टग्रेजुएट हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी, खासकर स्मार्टवॉच और लैपटॉप जैसे गैजेट्स पर लिखना पसंद है। मेरा उद्देश्य है कि टेक्नोलॉजी से जुड़ी जटिल जानकारियों को आसान, स्पष्ट और उपयोगी भाषा में आम पाठकों तक पहुँचाया जाए। लेखन के माध्यम से मैं तकनीक को समझने और अपनाने की प्रक्रिया को सरल और रोचक बनाना चाहती हूँ।

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment