---Advertisement---

Oppo K13 Turbo सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, मिलेगा एक्टिव कूलिंग फीचर

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Oppo K13 Turbo

Next 1,000 Followers Get Early Bird Deals – Don’t Miss Out!

Join Now

Oppo एक बार फिर मार्केट में जोरदार टक्कर देने के लिए अपने नए स्मार्टफोन Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यह दोनों फोन 21 जुलाई 2025 चीन में लॉन्च कर दिया गया हैं। इन दोनों फोन की खास बात यह है कि इसे कम कीमत के साथ लॉन्च किया जाएगा। तो चलिए जानते हैं Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo फीचर्स के बारे में…

Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro को अगले महीने के शुरुवात में लॉन्च कर दिया जाएगा। इस फोन को लेकर लोगों की बेसब्री दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। जानकारी के अनुसार, चीन में जो स्मार्टफोन पेश किया गया है। भारत में भी वहीं वर्जन हो सकता है। इसमें आपको एक नहीं कई तगड़े फीचर मिलेंगे। जो इस फोन के परफॉमेंस को और भी बेहतरीन बनाता है।

Oppo K13 Turbo सीरीज में क्या-क्या होगा खास?

कंपनी के लेटेस्ट पोस्ट के अनुसार, आज अपने शानदार फोन Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro को लॉन्च कर रही है। इन दोनों फोन का डिजाइन एक जैसा होने वाला है जिसमें आपको एक्टिव कूलिंग फैन और रियर पैनल पर RGB लाइट्स भी देखने को मिलेंगे। यह डिवाइस तीन रंगों के साथ लॉन्च होने वाली है जिसमें सिल्वर ब्लैक और पर्पल कलर शामिल है।

Oppo K13 Turbo, K13 Turbo Pro के स्पेसिफिकेशंस

इन स्मार्टफोन्स में आपको 6.80 इंच 1.5K (1,280×2,800 पिक्सल्स) AMOLED फ्लेक्सिबल स्क्रीन देखने को मिल जाएगा। K13 Turbo, K13 Turbo Pro का डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,600 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस मिल जाएगा। वहीं K13 Turbo Pro में आपको एक तगड़ा प्रोसेसर मिलेगा। जो कि Snapdragon 8s Gen 4 है।

Oppo K13 Turbo

वही K13 Turbo में आपको MediaTek Dimensity 8450 चिप सेट मिल जाएगा। ये दोनों स्मार्टफोन Android 15 के आधार पर बना है जो ColorOS 15.0 पर काम करता हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, चीन में K13 Turbo की शुरुवाती कीमत CNY 1,799 (लगभग 21,630 रुपये) और K13 Turbo Pro का CNY 1,999 (लगभग 24,000 रुपये) का है।

दमदार प्रोसेसर और 7000mAh की बैटरी

Oppo इस बात को लेकर पहले ही जानकारी दे दी थी कि Oppo K13 Turbo में शानदार प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा जो की MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट है। इसी के साथ इसमें आपको 12GB रैम और 512GB तक का स्टोरेज देखने को मिलेगा।

वहीं Oppo K13 Turbo Pro में स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 4 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इन दोनों फोन की खास बात यह है कि इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। साथ ही फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Samsung Tri-Fold Phone की पहली झलक आई सामने, लॉन्च डेट भी हुई लीक

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment