Oppo K13 Turbo और K13 Turbo स्मार्टफोन्स को लेकर चर्चा जोरो शोरो से हो रही हैं। उम्मीद यह भी लगाया जा रहा है कि, स्मार्टफोन में एक इनबिल्ट सेंट्रीफ्यूगल फैन दिया जाएगा। बता दें कि, इस फोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया हैं अब इसे भारत में अगस्त के महीने में लॉन्च किया जाएगा।
खबर यह भी मिली है कि, फोन का स्पेसिफिकेशन चीन में लॉन्च हुए मॉडल से मेल खाएगा। तो चलिए जानते हैं Oppo K13 Turbo और K13 Turbo स्मार्टफोन्स के बारे में…
Oppo K13 Turbo, K13 Turbo Pro लॉन्च डिटेल
रिपोर्ट के अनुसार, Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro स्मार्टफोन को भारत में अगस्त के पहले सप्ताह में ही लॉन्च कर दिया जाएगा। वहीं GSMArena की नई रिपोर्ट्स से इस बात का पता चला है कि, यह फोन 11 और 14 अगस्त के बीच लॉन्च किया जाएगा।

इसी के साथ फ्लिपकार्ट पर भी इसकी माइक्रोसाइट कंफर्म हो गई है। लॉन्च होने के बाद इस फोन को आप Oppo India के ई-स्टोर पर आसानी से खरीद सकते हैं।
Oppo K13 Turbo और Turbo Pro Features
कंपनी Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro स्मार्टफोन्स को लेकर यह दावा किया है कि, इन दोनों फोन्स में एक्टिव और पैसिव दोनों तरह के कूलिंग सिस्टम्स साथ में देखने को मिलेगा। बता दें कि, एक्टिव कूलिंग सिस्टम में एक वेरिएबल-स्पीड सेंट्रीफ्यूगल फैन दिया जाएगा।
जो 18,000 rpm पर गोल गोल घूमता है और इसमें अल्ट्रा-थिन 0.1mm ब्लेड्स का उपयोग किया गया है। वहीं कंपनी ने ये भी उम्मीद जताई है कि, ये सिस्टम के अंदर ज्यादा से ज्यादा हवा फ्लो कराएगा। पावर कंजप्शन कम करता है और वाइब्रेशन नॉइस को भी घटाता है।
फीचर | विवरण |
---|---|
कूलिंग सिस्टम | एक्टिव और पैसिव दोनों |
एक्टिव कूलिंग फैन | वेरिएबल-स्पीड सेंट्रीफ्यूगल फैन (18,000 rpm), 0.1mm अल्ट्रा-थिन ब्लेड्स |
एयर फ्लो | तेज़ कूलिंग, कम वाइब्रेशन और कम नॉइस |
वेपर चैंबर | 7,000 वर्ग मिमी का बड़ा वेपर चैंबर |
ग्रेफाइट लेयर | 19,000 वर्ग मिमी की ग्रेफाइट लेयर |
वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग | IPX6, IPX8 और IPX9 |
बैटरी | 7,000 mAh |
प्रोसेसर (K13 Turbo) | मीडियाटेक Dimensity 8450 |
प्रोसेसर (K13 Turbo Pro) | स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 |
डिस्प्ले | 6.80 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन |
रियर कैमरा सेटअप | 50 मेगापिक्सल ड्यूल कैमरा |
फ्रंट कैमरा | 16 मेगापिक्सल |
वहीं दूसरी तरफ, Oppo K13 Turbo सीरीज के फोन्स में आपको 7,000 sq mm का बड़ा वेपर चैंबर मिल जाएगा और 19,000 sq mm की ग्रेफाइट लेयर भी देखने को मिलेगा। जिससे पैसिव हीट डिसिपेशन और भी अच्छी हो सके।
Oppo K13 Turbo स्मार्टफोन्स में आपको शानदार वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग्स देखने को मिल जाएगी। जो कि IPX6, IPX8 और IPX9 है। इस फोन में आपको 7,000 mAh की बड़ी बैटरी मिल जाएगी। वहीं बेस वेरिएंट फोन का परफॉर्मेंस भी काफी शानदार है क्योंकि इसमें MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
जबकि pro वेरिएंट में आपको Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिल जाएगा। फोन में 6.80 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का डबल रियर कैमरा सेटअप मिल जाएगा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा।
यह भी पढ़ें:Vivo V60 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, जानें संभावित प्राइस और फीचर्स