Oppo K13 Turbo Series को भारत में 11 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। वहीं इस फोन के कई फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी मिली है। इस फोन को लेकर चर्चा जोरो शोरो से चल रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि, इस फोन के अंदर फैक्ट्री-फिटेड फैन मिल रहा है।
जो सभी दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। कंपनी ने इसे लेकर दावा किया है कि, K13 Turbo Series भारत का एकमात्र स्मार्टफोन है।
जिसके अंदर आपको फैक्ट्री-फिटेड फैन मिल जाएगा। वहीं इस फैन के साथ प्रो-लेवल एयरफ्लो डक्ट सिस्टम और 7,000mm² के विशाल वेपर चैंबर का कंबिनेशन दिया गया है, जिससे गेम खेलते समय फोन ओवरहिट नहीं होगा।
कब किया जाएगा लॉन्च?
Oppo कंपनी ने यह कंफर्म किया है कि, Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro स्मार्टफोन को 11 अगस्त दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की बिक्री फिल्पकार्ट पर उपलब्ध होगी।

बता दें कि, इस फोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया हैं इसी के साथ Oppo K13 सीरीज की कीमत भारत में लगभग 40,000 रुपए से कम हो सकती है।
Oppo K13 Turbo Features
K13 Turbo और K13 Turbo Pro में क्रमश: MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट और Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसी के साथ अगर यह फोन चीनी वेरिएंट के समान मार्केट में आता है तो इसमें सकी 6.80 इंच की स्क्रीन और 1.5K (1,280 x 2,800 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना हैं। बात की जाए रिफ्रेश रेट की तो वह आपको 120Hz मिलेगा।
Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro स्मार्टफोन में आपको डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिल जाएगा। बात की जाए सेल्फी और फ्रंट कैमरे की तो 16 मेगापिक्सल है। इसी के साथ इन दोनों में फोन में आपको कूलिंग सिस्टम मिल जाएगा। जो हीट को 20% तक कम करेगा।
यह भी पढ़ें: Galaxy Fold 7 में बड़ी समस्या! Reddit यूजर ने दी चेतावनी, ₹1.75 लाख होंगे बर्बाद?














