Oppo PLT120: Oppo जल्द ही धांसू बैटरी वाला नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रहा है। जिसमें 7000mAh की बढ़ावाबैटरी मिल सकती है। चीन में एक सर्टिफिकेशन साइट में यह डिवाइस स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, इस फोन में 6.75 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
जिसमें एचडी प्लस रिजॉल्यूशन होगा। यह 1570×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है। हालांकि, इस फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। तो चलिए जानते हैं जानते हैं Oppo अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से…
Oppo PLT120 specifications
Oppo का नया अपकमिंग फोन 7000mAh बैटरी को सपोर्ट कर सकता है। हालांकि, इस फोन को चीन के MIIT सर्टिफिकेशन में लिस्टेड देखा गया है। जिसका मॉडल नम्बर PLT120 बताया जा रहा है। Oppo PLT120 स्मार्टफोन में आपको 6.75 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलने की संभावना है।
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| मॉडल नंबर | Oppo PLT120 |
| सर्टिफिकेशन | चीन का MIIT सर्टिफिकेशन |
| डिस्प्ले | 6.75 इंच HD+ LCD |
| रिजॉल्यूशन | 1570 × 720 पिक्सल |
| डाइमेंशन | 166.6 × 78.5 × 8.61 mm |
| वजन | 216 ग्राम |
| बैटरी | 6,830mAh (कंपनी 7,000mAh के रूप में प्रमोट कर सकती है) |
| प्रोसेसर | 2.4GHz ऑक्टा-कोर (संभावित 5G चिपसेट) |
| RAM + Storage (वेरिएंट) | 8GB + 128GB, 12GB + 512GB |
| अन्य | एक से अधिक RAM-स्टोरेज कॉम्बिनेशन में लॉन्च होने की उम्मीद |
लिस्टिंग के अनुसार, इसमें एलसीडी पैनल आने वाला है जिसमें 1570×720 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। फोन के डाइमेंशन भी यहां मेंशन किए गए हैं जो कि 166.6 × 78.5 × 8.61 mm बताए गए हैं।
ओप्पो का नया फोन Oppo PLT120 वजन में केवल 216 ग्राम का है। वहीं, इसका बड़ा फीचर इसकी बैटरी है जो कि 6,830mAh कैपिसिटी के साथ देखने को मिलेगी। हालांकि, कंपनी Oppo PLT120 को 7000mAh बैटरी के साथ प्रोमोट कर सकती है। प्रोसेसिंग के लिए डिवाइस में 2.4GHz क्लॉक स्पीड के साथ ऑक्टाकोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

सुनने में आ रहा है कि, यह एक 5G चिपसेट है। इसी के साथ इस फोन को कंपनी एक से अधिक रैम-मैमोरी कॉम्बिनेशन में उतार सकती है। इसका शुरुआती वेरिएंट 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज से लैस हो सकता है। फोन में 12 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी आने की संभावना है।
Oppo PLT120 कैमरा
Oppo PLT120 में कनेक्टिविटी के लिए Dual SIM, 5G (NSA/SA), LTE बैंड, WCDMA, GSM, Bluetooth, और USB जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। वहीं, इस फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा आ सकता है। इसी के साथ में 2 मेगापिक्सल का सपोर्टिव सेंसर देखने को मिल सकता है।
जबकि, फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें फिंगरप्रिंट लॉक, फेसअनलॉक जैसे सिक्योरिटी फीचर्स होंगे। फोन में सभी जरूरी सेंसर्स जैसे ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी, और एम्बियंट लाइट सेंसर देखने को मिल सकते हैं।
लेखक की राय
Oppo PLT120 अपनी 7000mAh बैटरी, बड़े 6.75-इंच डिस्प्ले और हल्के डिजाइन के कारण बजट सेगमेंट में एक जबरदस्त विकल्प बन सकता है। 5G सपोर्ट, 8GB/12GB RAM और 50MP कैमरा इसे और आकर्षक बनाते हैं। लंबी बैटरी लाइफ चाहने वाले यूज़र्स के लिए यह फोन काफी उपयोगी साबित हो सकता है, हालांकि प्रोसेसर और चार्जिंग स्पीड पर अभी सवाल बाकी हैं।
यह भी पढ़ें: Huawei Petal Maps ने लॉन्च किया ऑफलाइन मैप सपोर्ट, इंटरनेट बिना भी मिलेगा सही रास्ता!











